बॉलीवुड स्टार्स का राजनीतिक पार्टियों में दिलचस्पी दिखाने का इतिहास काफी पुराना है । हाल ही में अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस पार्टी जॉयन की थी। अब एक और टीवी स्टार के कांग्रेस का हाथ थामने की बात सामने आ रही है। ये स्टार हैं 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ।
विज्ञापन
2 of 5
Arun Govil
- फोटो : social media
जी हां, खबरों की मानें तो अरुण गोविल लोकसभा चुनाव में इंदौर से चुनावी मैदान में उतरेंगे । अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । कहा जा रहा है कि कांग्रेस इंदौर में अरुण गोविल को सुमित्रा महाजन के खिलाफ उतारने की तैयारी कर रही है ।
विज्ञापन
3 of 5
Arun Govil
- फोटो : social media
टीओआई के अनुसार, मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सूत्रों ने बताया कि अरुण गोविल के नाम पर चर्चा चल रही है । उन्हें लोकसभा चुनाव में इंदौर सीट से लड़ाने पर विचार किया जा रहा है ।
4 of 5
Arun Govil
- फोटो : social media
15 साल बाद सत्ता में लौटने के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखे है । कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बीजेपी का गढ़ बन चुके भोपाल और इंदौर में सत्ता चाहती है । इसलिए किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को इस सीट से उतारने की तैयारी कर रही है ।
बताया जा रहा है कि इंदौर के लिए अरुण गोविल के अलावा जीतू पटवारी, सत्यनारायण पटेल, पंकज सांगवी और अर्चना जायसवाल के नामों पर चर्चा हो रही है । इनमें से कुछ पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है ।