फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashram 3 Teaser OUT: इस दिन खुलेगा ‘बाबा निराला’ का दरबार, सामने आई बॉबी देओल के ‘आश्रम 3’ के ट्रेलर की डेट

Thu, 12 May 2022 02:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भले भी अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हो, लेकिन अपनी सीरीज आश्रम के जरिए उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भले भी अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हो, लेकिन अपनी सीरीज आश्रम के जरिए उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उनकी वेब सीरीज 'आश्रम' के बीते दो सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में लोग बेसब्री से इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के इसी इंतजार को खत्म करते हुए अब शो के मेकर्स ने अब आश्रम के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया है। साथ ही मेकर्स ने सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ देर पहले ही जारी हुए सीरीज के इस टीजर में बॉबी देओल एक बार बाबा के चोले में अपने आश्रम में लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 11 सेकंड के इस वीडियो में लोग उनके नाम के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। सीरीज का टीजर जारी करते हुए एमएक्स प्लेयर ने इसके ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी एलान किया। बॉबी देओल की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का ट्रेलर कल यानी 13 मई को जारी किया जाएगा। नए सीजन में बाबा निराला की नई करतूतों और दिलचस्प ट्विस्ट के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। 
 

 

विज्ञापन

3 of 5
आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज के टीजर रिलीज की जानकारी देते हुए आश्रम स्टारर अभिनेता बॉबी देओल ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। सीरीज का टीजर वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, अब इंतजार होगा खत्म, फिर खुलेंगे दरवाजे आश्रम के। जपनाम एक बदनाम…आश्रम सीजन 3 का ट्रेलर कल आउट!’ इससे पहले हाल ही में बॉबी देओल ने ‘आश्रम 3’ का मोशन पोस्टर में जारी किया गया था,  जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मोशन पोस्टर के बाद अब कल यानी शुक्रवार को सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
 

 

4 of 5
आश्रम चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीरीज के तीसरे भाग की बात करें तो इसमें दर्शक को ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी। सीरीज में बाबा निराला के किरदार में नजर आए बॉबी देओल लोगों को आश्रम से जुड़ने के लिए उकसाते नजर आए हैं। सीरीज की कहानी ड्रग्स, रेप और राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर और फिर सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कल जारी होने वाली ट्रेलर के साथ ही मेकर्स सीरीज की रिलीज डेट का भी एलान कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज की बात करें तो इस सुपरहिट वेब सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। सीरीज को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था। इस सीरीज को मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा ने निर्देशित किया है। सीरीज में बॉबी देओल के अलावा 'भूपा स्वामी' के किरदार में चंदन रॉय, 'पुलिसवाले' की भूमिका में दर्शन कुमार, 'बबीता' के किरदार में त्रिधा चौधरी से लेकर 'पम्मी' के किरदार में अदिति जैसे कई स्टार्स नजर आए थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें