फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chengiz Trailer: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से भिड़ने आ रहा ‘चंगेज’, दिलचस्प मुकाबले पर पढ़िए रोचक खुलासा

Mon, 03 Apr 2023 04:06 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
चंगेज ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार जीत की पहली पैन इंडिया फिल्म 'चंगेज' इस साल ईद पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ रिलीज होने जा रही है। आज इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। जहां पर फिल्म के निर्माता निर्देशक के अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार जीत के अलावा फिल्म की नायिका सुष्मिता चटर्जी, शताफ फिगार और रोहित बोस रॉय मौजूद रहे। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार का जीत का पूरा नाम जितेंद्र मदनानी हैं,लेकिन फिल्मों में वह जीत के नाम से जाने जाते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
चंगेज ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'चंगेज' की कहानी 70 के दशक से लेकर 90 के दशक के मध्य तक कलकत्ता के अंडरवर्ल्ड ताने-बाने के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में जीत अंडरवर्ल्ड डॉन जय देव सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी जय देव सिंह के चंगेज बनने के बारे में है। जीत ने बातचीत के दौरान बताया, 'इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर रिलीज करने का सपना पिछले दो साल से देख रहा हूं,जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। आज मेरा सपना यहां तक पूरा हुआ और आज फिल्म का ट्रेलर मुंबई में रिलीज हुआ है।'

इसे भी पढ़ें- Shannon K: विवेक शर्मा की फिल्म से होगा कुमार शानू की बिटिया का एक्टिंग डेब्यू, पोस्टर रिलीज पर कही दिल की बात

विज्ञापन

3 of 5
चंगेज ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'चंगेज' बांग्ला और हिंदी में रिलीज हो रही है। फिल्म की नायिका सुष्मिता चटर्जी ने कहा, 'बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था। लेकिन घर वालों की जिद थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग के क्षेत्र में जाना है। पहली बार बंगाली फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है,इस बात को लेकर मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मेरी फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है, यह एक सपने जैसा लग रहा है,लेकिन यह सपना नहीं बल्कि हकीकत है।'

4 of 5
चंगेज ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे रोहित बोस रॉय ने कहा, 'फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के तीन सेकेंड बाद ही मैंने फिल्म के निर्देशक राजेश गांगुली को फोन करके बोल दिया था कि यह फिल्म मैं कर रहा हूं। फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन मैंने कह दिया था कि यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होनी चाहिए।' जीत ने कहा, 'बाहुबली ने पैन इंडिया रिलीज का जो रोड मैप तैयार किया है, उससे प्रभावित होकर अब देश की हर भाषा की फिल्में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है। अक्सर मेरे फैंस सोशल मीडिया पर मुझसे सवाल करते थे कि मेरी फिल्म पैन इंडिया स्तर पर कब रिलीज होंगी, उन्हीं लोगों से प्रेरणा पाकर मैं अपनी फिल्म 'चंगेज' को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंगेज ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बांग्ला और हिंदी में रिलीज होने जा रही फिल्म 'चंगेज' सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ ईद पर रिलीज हो रही है।  सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश वाले सवाल पर जीत ने कहा, 'सलमान भाई को हम सब पसंद करते हैं,उनके साथ क्लैश वाली बात तो मैं सोच भी नहीं सकता। हर फिल्मों की अपनी एक जगह होती है।इससे पहले मेरी बंगाली फिल्में ईद पर रिलीज होती रही हैं।' बता दें कि जीत के 11 साल के अभिनय करियर में उनकी आठ फिल्में ईद पर रिलीज हुई हैं और सभी फिल्में हिट रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें