फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheetah Meme: देश में चीतों की वापसी पर जमकर वायरल हो रहे ये बॉलीवुड मीम्स, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 20 Sep 2022 02:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत में चीतों के आने पर बने मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1952 में भारत में चीता को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। अब 75 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चीतों की वापसी कराकर लोगों को एक बार फिर गौरवान्वित होने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने 72वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़कर इतिहास रच दिया। चीतों के देश में दोबारा वापसी से देशवासी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही चीतों को लेकर बॉलीवुड के मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
चीता - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की तस्वीर के साथ लिखा, 'अक्षय कुमार चीता की बायोपिक बनाने की तैयारी में।' शेयर किए गए मीम में अक्षय कुमार को चीता प्रिंट की शर्ट पहने देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
चीता - फोटो : सोशल मीडिया
चीते को भारत में लाए जाने पर पीआईबी इंडिया ने भी ट्वीट के जरिए मीम शेयर किया है। पीआईबी ने फिल्म कभी खुशी कभी गम में जया बच्चन का आयकॉनिक सीन शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं। 

4 of 5
चीता - फोटो : सोशल मीडिया
चीता के भारत आगमन पर भारतीय अपनी क्रिएटिविटी दिखाने में बिलकुल भी पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का एक छोटा क्लिप शेयर किया है। वीडियो में धनुष मिठाई बांटते नजर आ रहे हैं। इस मीम को देखने के बाद आप अपनी हंसी बिलकुल भी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में क्या होता है अंतर - फोटो : iStock
नामिबियाई चीतों पर फिल्म बाहुबली का भी मीम तेजी से वायरल हो रहा है। इस मीम में लिखा है, 'ये लोग जिनसे मैं अंजान हूं। इनका भगवान कैसे बन गया।' गौरतलब है कि भारत में इतने साल के बाद फिर से चीतों की वापसी पर आम लोगों के साथ सेलेब्स ने भी खुशी जताई थी। कंगना ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा था, 'पहले कबूतर छोड़े जाते थे, आज हम चीते लेकर आए हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें