फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu-Rajeev Sen Divorce: बेटी को घुटनों चलते देख भावुक हुईं चारू असोपा, बोलीं- जिंदगी में कुछ तो अच्छा हुआ

Fri, 19 Aug 2022 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
'यह मेरे लिए आसान नहीं है'...चारू असोपा ने राजीव सेन से अलग होने के बाद खुलकर बात की। अभिनेत्री ने अपने व्लॉग में ट्रोल्स और अपने जीवन के 'सबसे बुरे दौर' पर बात करते हुए कहा, जियाना ने आखिरकार घुटनों के बल चलना शुरू कर दिया है। अगर मेरी जिंदगी में जियाना नहीं होती तो खुश रहने का काेई कारण नहीं बचता। जियाना के अलावा मेरी लाइफ में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। मेरी जिंदगी का मजाक बना दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
चारू आगे कहती हैं, मैं आपको बता भी नहीं सकती हूं कि मैं इस वक्त किस दौर से गुजर रही हूं। अगर मैं कोई फैसला ले रही हूं, तो उसके पीछे कोई-न-कोई कारण होगा। बहुत सारी चीजें हुईं ... जिसके बाद मैंने अलग होने का निर्णय लिया।" चारू ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहती हैं, कोई भी शादी तोड़ने के लिए नहीं करता है। मुझे आज भी याद है। मेरी शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। जिससे मैं प्यार करती हूं उससे मैंने शादी की थी.. लेकिन बात नहीं बनी और हमने अलग होने का फैसला किया।"
विज्ञापन

3 of 5
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
चारू ने कहा कि हाल ही में, जियाना अस्वस्थ थी, और उसने बिना किसी सहारे के उसकी देखभाल की। चारू ने आगे खुलासा किया कि जियाना की बीमारी के दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज किया और इससे वह बीमार हो गईं। "इतने तेज बुखार में कोई पूछने वाला नहीं था।" यही वजह है कि फिलहाल वह अपने भाई के घर पर हैं।

4 of 5
चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
चारू ने खुलासा किया, "मैं राजीव से अलग हो रही हूं लेकिन राजीव और जियाना अलग नहीं हो रहे हैं।" बहुत लोग मेरे व्लॉग पर कमेंट करते हैं, मुझसे कहते हैं कि मुझे जियाना की खातिर राजीव के साथ रहना चाहिए, लेकिन अगर हम एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं और जियाना के कारण जबरन रहने की कोशिश करते हैं, तो यह निर्णय सबसे ज्यादा जियाना को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन बेबी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजीव सेन सुष्मिता सेन के भाई हैं। राजीव ने एक साल तक चारू असोपा को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। कथित तौर पर, शादी के पहले साल में ही दोनों के बीच मतभेद पैदा होने लगे थे। लेकिन, हर बार उन्होंने उन्हें सुलझा लिया और अपनी शादी को मौके दिया। हालांकि, बात नहीं बनी इसलिए दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें