फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dobaaraa: केआरके ने तापसी को क्यों कहा बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस? जानें इसके पीछे की वजह

Fri, 19 Aug 2022 02:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके जो खुद को नंबर वन क्रिटिक कहते हैं अक्सर बॉलीवुड के कलाकारों पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ जबरदस्त बयानबाजी के बाद अब उन्होंने एक नई फिल्म पर तीखे हमले किए हैं। यह फिल्म तापसी पन्नू की 'दोबारा' है जो आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी की फिल्म पर साधा निशाना
अपने ताजा ट्वीट में केआरके के तापसी की फिल्म 'दोबारा' का मजाक उड़ाया है। उन्होंने तंज कसते हुए तापसी को बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बताया है। उन्होंने  ट्वीट किया, 'आज बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस तापसी की फिल्म दोबारा 215 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। दर्शकों के न होने की वजह से आज सुबह के सारे शोज कैंसिल हो गए। हाहाहा।'
विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इस ट्वीट के रिप्लाई में लोग जमकर फिल्म पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुबह सुबह ये शुभ समाचार देने के लिए आपका धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तापसी बंपर ओपनिंग के लिए बधाई, आपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।' वहीं, एक यूजर ने फिल्म पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'भाई मुझे तो यह भी नहीं पता कि यह किसकी कॉपी है।'
विज्ञापन

4 of 4
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि तापसी की यह फिल्म आज यानी 19 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म में तापसी लीड रोल में है। यह स्पेनिश फिल्म 'मिराज' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में तापसी के किरदार का नाम अंतरा है जो एक 12 साल के बच्चे के अतीत को बदल देती है जिसकी वजह से उसकी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाते हैं। फिल्म में तापसी के अलावा पावेल गुलाटी भी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। पावेल और तापसी की एक साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'थप्पड़' में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें