फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu Asopa-Rajiv Sen: सुष्मिता सेन ने दी अपनी भाभी को तलाक लेने की सलाह! चारू असोपा ने किया खुलासा

Thu, 03 Nov 2022 09:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चारू असोपा, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव सेन और चारू असोपा इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को तलाक देने का मन बना लिया है। काफी वक्त से दोनों चर्चा में बने हुए हैं। राजीव और चारू आए दिन एक-दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं। लेकिन इस मामले में अब तक सुष्मिता सेन का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। खबरों के अनुसार शायद कोई खास वजह से जिस कारण सुष्मिता सेन इस मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं करना चाह रही हैं। हालांकि अब चारू असोपा ने इस बात का खुलासा किया है कि सुष्मिता सेन का इसपर क्या रिएक्शन है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन, राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चारू का कहना है कि सुष्मिता ने उनको कभी भी शादी को जबरदस्ती चलाने की सलाह नहीं दी है। उन्होंने हमेशा कहा कि जिस चीज में खुशी मिलती हो वही काम करें। चारू का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपनी शादी में आई दिक्कतों के लिए सुष्मिता को फोन नहीं किया, लेकिन जब कभी भी सुष्मिता को समय मिलता है तो वह चारू से बातचीत कर लेती हैं।

इसे भी पढ़ें- Hansika Motwani: सोहेल की पहली शादी में हंसिका मोटवानी ने की थी शिरकत, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन-राजीव सेन-चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
चारू असोपा ने बताया कि सुष्मिता जब भी कभी उनसे बात करती हैं तो यही कहती हैं कि अगर वह शादी में खुश हों तभी साथ रहें, अन्यथा अलग होने का फैसला ले सकती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान चारू ने कहा कि इस बार जब राजीव ने घर छोड़ा था तो किसी को ये नहीं पता था कि वह कहां हैं। पिछली बार भी हमारे बीच रिश्ते खराब हुए थे, लेकिन बाद में चीजें ठीक हो गई थीं, पूरा परिवार खुश था। 
विज्ञापन

4 of 4
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
चारू का कहना है कि उनको ट्रस्ट इश्यूज हैं। अब इस मामले में चारू ने अपने रिश्ते से मूवऑन करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने राजीव पर मारपीट और शक करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि चारू अब मुंबई स्थित दूसरे घर में शिफ्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें