फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu Asopa-Rajeev Sen: गणेश चतुर्थी पर फिर साथ आए चारू-राजीव, फोटो देख यूजर बोले- क्या ड्रामा है समझ नहीं आता

Wed, 31 Aug 2022 09:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ - फोटो : Instagram
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा का रिश्ता आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। राजीव और चारू के बीच काफी समय से अनबन चल रही है और दोनों तलाक लेने की बात भी कह चुके है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है लोग इनके रिश्ते को लेकर कंफ्यूज होते जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर चारू ने राजीव सेन, अपनी बेटी और सास के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। सभी साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि दोनों साथ हैं या नहीं।
विज्ञापन

2 of 4
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram
गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की है। एक तस्वीर में चारू और राजीव ने अपनी बेटी जियाना को पकड़ा हुआ है और किस कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में राजीव ने बेटी को पकड़ा हुआ है, तो तीसरी में चारू बेटी को लेकर बैठी हुई हैं। वहीं, एक फोटो में चारू, राजीव, उनकी बेटी और राजीव की मां चारों साथ हैं। सभी बप्पा के पास खड़े हैं और राजीव ने पीछे से उन्हें हग कर रखा है।


 
विज्ञापन

3 of 4
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चारू ने लिखा, 'हैप्पी गणेश चतुर्थी।' कुछ फैंस दोनों को साथ देखकर खुश हो रहे हैं, तो कुछ हैरान हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ड्रामा है समझ नहीं आता', तो दूसरे ने लिखा, 'बिग बॉस तो मिल ही गया...तो फिर ये ड्रामा खत्म हुआ।' एक अन्य ने लिखा, 'ये लेडी सुपर नौटंकी लगती है मुझे मजाक बना दिया शादी का', तो दूसरे ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है हमें पागल बनाया जा रहा है।'
विज्ञापन

4 of 4
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि दोनों के बिग बॉस 16 में जोड़ी के रूप में आने की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं, दोनों की शादी 2019 में हुई थी और उनकी बेटी का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चारू ने कहा था कि उन्होंने अलग होने का मन बना लिया है और न ही उन्हें साथ रहने का कोई चांस दिख रहा है। लेकिन कोई चमत्कार हो गया तो पता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें