फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: बॉलीवुड में भी अमर हैं चार्ली चैपलिन, राज कपूर से श्रीदेवी तक से जुड़ा है खास रिश्ता

Wed, 18 Apr 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raj Kapoor
हंसी के बेताज बादशाह चार्ली चैपलिन न केवल कॉमिक टाइमिंग बल्कि खास ड्रेसिंग सेन्स के लिए भी काफी फेमस हुए। बिना एक शब्द बोले अपने खास एक्सप्रेशन से उन्होंने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी जिसे लोग आज भी याद करते हैं। यहां तक कि कई बॉलीवुड फिल्मों में उनके किरदार की छाप भी देखी गई। चार्ली चैपलिन की आज बर्थ एनिवर्सरी है तो चलिए आपको बॉलीवुड के 4 ऐसे किरदार बताते हैं जो काफी हद तक चार्ली चैपलिन से प्रेरित थे।  
विज्ञापन

2 of 5
Raj Kapoor
राज कपूर
राज कपूर को भारत का पहला चार्ली चैपलिन कहा गया। साल 1955 में आई 'श्री 420' फिल्म में उनका किरदार चार्ली चैपलिन से प्रभावित था। चार्ली अपने दुख को हंसी के पीछे छिपा लिया करते थे वहीं राज कपूर ने बड़े पर्दे पर देसी अंदाज में चार्ली के किरदार को निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

3 of 5
Asrani
असरानी
फिल्म 'शोले' में असरानी का किरदार चैपलिन के कॉमिक वर्जन अडोल्फ हिटलर से प्रेरित था। शोले में असरानी के जेलर किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। इसमें न केवल चार्ली जैसी मूंछे बल्कि चेहरे के हाव-भाव ने भी असरानी के इस किरदार को भारतीय सिनेमा में हमेशा के लिए अमर कर दिया। साथ ही असरानी का डायलॉग 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं'...लोगों की जुबान पर आज भी चढ़ा हुआ है। 'शोले' फिल्म 1975 में आई थी।

4 of 5
sridevi
श्रीदेवी
श्रीदेवी भले ही हम लोगों के बीच न हो लेकिन अपने फिल्मी सफर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। साल 1987 में आई 'मिस्टर इंडिया' फिल्म में एक सीन के दौरान श्रीदेवी का एक्ट चार्ली चैपलिन से प्रभावित था। इसमें न केवल श्रीदेवी ने चार्ली की तरह एक्ट किया बल्कि अपने देसी अंदाज में चार्ली के किरदार को भारतीय सिनेमा में एक अलग ही मुकाम पर ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर
फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' साल 2009 में आई थी।इस फिल्म में एक छोटे से सीन के दौरान रणबीर का किरदार चार्ली चैपलिन से प्रभावित दिखा। गजब की कॉमिक टाइमिंग और ड्रेसिंग सेन्स से रणबीर के इस छोटे से एक्ट को काफी पसंद किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें