फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच्चन ब्लॉग' के 10 साल पूरे होने पर बिग बी ने ऐसे जताई खुशी, साथ ही खोले कई सीक्रेट

Wed, 18 Apr 2018 01:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बोल बच्चन ब्लॉग - फोटो : file
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज ब्लॉग लिखते हुए 10 साल पूरे हो गए हैं। बिग बी अक्सर दिल की बात अपने फैंस तक पहुंचाने के लिए इस ब्लॉग का इस्तेमाल करते हैं। वह करीब-करीब हर रोज एक आर्टिकल जरूर लिखते हैं और उनका ब्लॉग 'बोल बच्चन' भारत में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वालों में से एक है। 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan
अमिताभ ने 17 अप्रैल 2008 से ब्लॉग लिखना शुरू किया था और तब से अब तक वह बिना रुके लगातार लिखते जा रहे हैं। आमतौर पर वह इसका इस्तेमाल अपनी मन की बात लोगों तक पहुंचाने के लिए करते हैं। अबतक वह 3676 आर्टिकल लिख चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan
बिग बी ने अपने ब्लॉग में ताजा आर्टिकल अपनी आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट के बारे में लिखा है। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर उनके बेटे के किरदार में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी। बता दें यह दोनों करीब एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। 

4 of 5
Amitabh Bachchan
अपने ब्लॉग के 10 होने पर अमिताभ ने लिखा है कि 17 अप्रैल 2008 को कुछ शब्द मैंने हवा में छोड़े थे। इनमें से कुछ को पहचान मिली और कुछ मेरे पास वापस आ गए। इसके बाद, एक के बाद, एक के बाद एक आते गए और अब 10 वर्ष पूर्ण हो गए।
मैं किसी को भी नहीं जानता था और फिर हम सभी ने एक दूसरे को पहचानते हुए विश्व का सबसे अच्छा घर यही बनाया तो क्या अब 10 वर्ष का उत्सव मनाना चाहिए। 10 ही क्यों 11 क्यों नहीं या उससे भी अधिक। मुझे लगता है प्रत्येक दिन का हमें उत्सव मनाना चाहिए। हमें हर दिन को एकता और सदभाव के साथ मनाना चाहिए। यही असली उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
बिग बी ब्लॉग के अलावा दूसरे सोशल नेटरवर्किंग साइट जैसे ट्वविटर और फेसबुक पर भी बखूबी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि फिल्म 102 नॉट आउट के बाद वो आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी नजर आयेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें