चार्ली चैपलिन जैसे महान शख्सियत को पहचान की जरूरत नहीं है। जब कभी हम उन्हें याद करते हैं तो ऐसे शख्स की याद आती है, जिसने पूरी जिंदगी हमें हंसाने में गुजार दी। चार्ली चैपलिन की पोती कारमेन उनपर एक डॉक्यूमेंट्री निर्देशित करने वाली हैं। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'चार्ली चैपलिन, ए मैन ऑफ द वर्ल्ड' होगा। इससे आपको महान कॉमेडियन के जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें जान पाएंगे जिससे आप अभी तक अंजान थे। ये डॉक्यूमेंट्री अगले साल तक रिलीज होगी।
आइए हम आपको चार्ली चैपलिन से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं...