फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस 'वॉर', ऋतिक-टाइगर से टक्कर लेने चिरंजीवी के बाद अब 'जोकर' भी मैदान में

Thu, 26 Sep 2019 01:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sye Raa Narasimha Reddy, War and Joker - फोटो : file photo
यशराज फिल्म्स की साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म 'वॉर' से टक्कर लेने तेलुगू फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' तो मैदान में पहले से डटी ही है, अब हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' के निर्माताओं को भी राष्ट्रीय अवकाश का दिन दो अक्टूबर भा गया है। इसकी रिलीज डेट भारत में अब चार अक्टूबर से दो दिन पहले खिसका दी गई है। ये तीनों फिल्में कम से कम चार भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही हैं। सिनेमा के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब देश के सभी मल्टीप्लेक्सेज में तीन फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' की रिलीज डेट करीब छह महीने से तय है। इस दिन फिल्म रिलीज करने के लिए यशराज फिल्म्स ने पूरी तैयारी कर ली है और देश के तमाम बड़े सिनेमाघरों की इसके लिए बुकिंग भी हो चुकी है। यशराज फिल्म्स की हर नई फिल्म के रिलीज के वक्त सिनेमाघरों के टिकट रेट बढ़ते हैं, इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। इसके बावजूद सिनेमाघर मालिकों और फिल्म वितरकों व प्रदर्शकों में 'वॉर' को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों का बॉक्स ऑफिस खेल खराब करने में जुटे अभिनेता, निर्माता, निर्देशक फरहान अख्तर के निशाने पर इस बार ऋतिक रोशन हैं। फरहान अख्तर ने पिछले साल फिल्म 'केजीएफ वन' को हिंदी में रिलीज कर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को खासा नुकसान पहुंचाया था। 'केजीएफ वन' का एक्शन हिंदी पट्टी के लोगों को खूब पसंद आया और इसे भी 'जीरो' के फ्लॉप होने की बड़ी वजह माना गया। इस बार फरहान चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के हिंदी डब संस्करण को फिल्म 'वॉर' के मुकाबले मैदान में उतार रहे हैं। 

4 of 5
Joker Film - फोटो : file photo
उधर हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे डीसी कॉमिक सीरीज के फैंस के लिए खुश खबरी ये है कि ये फिल्म भी अब 'वॉर' के साथ दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। टॉड फिलिप्स निर्देशित फिल्म 'जोकर' डार्क ड्रामा एक्शन फिल्म है जो डीसी यूनिवर्स के सबसे विलेन की शुरुआती कहानी बताने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Joker Film - फोटो : file photo
कहानी के मुताबिक आर्थर फ्लेक्स एक स्टैंड अप कॉमेडियन बनने का सपना देखता है और इसमें कामयाब न हो पाने के कारण गलत राह पर निकल जाता है। डीसी यूनीवर्स में जोकर का किरदार अब तक मार्क हैमिल, जैक निकलसन, जैरड लीटो, हीथ लेजर जैसे नामी कलाकार निभा चुके हैं। इस बार ये किरदार ह्वाकिन फीनिक्स निभाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- डुप्लीकेट को मना कर खुद 300 फीट से कूद गए ऋतिक रोशन, लोकेशन पर हर कोई रह गया हक्का-बक्का
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें