फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Popular Character: इन सितारों के लिए वरदान बना यह एक किरदार, सफलता को चूमकर बनाई अलग पहचान

Fri, 19 Jan 2024 02:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में पांव जमाने के लिए काफी संघर्ष किया है। हालांकि, एक किरदार ने इन स्टार्स की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
किरदार ने बना दी पहचान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारे अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अलग-अलग किरदार को निभाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं। जिन सितारों का किरदार और अभिनय दमदार होता है, उसे समीक्षकों और दर्शकों दोनों की ओर से खूब सराहा जाता है। इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकारों ने तरह-तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, एक किरदार ऐसा रहा है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। जब भी इन कलाकारों की बात होती है, उस किरदार का जिक्र जरूर होता है। आइए जान लेते हैं कि आपका पसंदीदा किरदार किस रोल के लिए सबसे ज्यादा चर्चित है-
विज्ञापन

2 of 5
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बोमन ईरानी ने बॉलीवुड में कदम उस उम्र में रखा जब बाकी अभिनेता अपना आधे से ज्यादा करियर बना चुके होते हैं। हालांकि उम्र के इस पड़ाव पर डेब्यू करने के बाद भी बोमन की गिनती आज एक सफल अभिनेता को रूप में होती है। बोमन ईरानी ने 42 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। बोमन साल 2001 में दो अंग्रेजी फिल्मों 'एव्रिबडी सेज आई एम फाइन' और 'लेट्स टॉक' का हिस्सा रहे थे। हालांकि, उन्हें असल पहचान साल 2003 की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से मिली। इस मूवी में बोमन, डॉक्टर अस्थाना का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1999 की फिल्म 'सरफरोश' से अपना अभिनय डेब्यू करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। आमिर खान की फिल्म से डेब्यू करने के बाद भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सफलता हासिल करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। अभिनेता ने इसके बाद कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाए। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2012 की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। बॉलीवुड की इस कल्ट क्लासिक फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। मूवी में नवाज ने फैसल खान का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला।  

Main Atal Hoon: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता मुफ्त में दिखाएंगे 'मैं अटल हूं', जानें शो का समय और स्थान

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी ने साल 2014 की फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त उन्होंने अपना नाम बदलकर आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया। कियारा के डेब्यू के वक्त आलिया भट्ट पहले से इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी थीं। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदला। एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा होता है। वो उससे बेहद प्रभावित हुईं थीं। साल 2016 में कियारा ने निर्देशक नीरज पांडे की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की।' फिल्म में वो धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाती नजर आईं। हालांकि, कियारा को असली पहचान साल 2019 की फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति सिक्का का किरदार निभाकर मिली।

Bigg Boss 17: विक्की जैन से शादी करने पर अब पछता रही हैं अंकिता लोखंडे! लड़ाई के दौरान जुबान पर आई दिल की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव को इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। सैकड़ों ऑडिशन देने और लाइन में लगने के बाद राजकुमार के हाथ 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म लगी थी। साल 2010 की इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इसके बाद राजकुमार राव कई सपोर्टिंग रोल में दिखे, जिसमें 'रागिनी एमएमएस 2',' गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2' शामिल थे। हालांकिस राजकुमार राव को असली पहचान फिल्म 'काय पो चे' से मिली। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी उनके साथ थे। 

Horror On Stage: हिंदी रंगमंच पर निर्देशक ओम कटारे का अनूठा प्रयोग, तैयार किया पहला हॉरर नाटक, रात बाकी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें