वेब सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
केबल टीवी पर भी पड़ा है बड़ा असर
ओवर द टॉप प्लेटफार्म्स (ओटीटी) का बड़ा असर न सिर्फ दर्शकों बल्कि केबल टीवी के बिजनेस पर भी पड़ रहा है। कुछ वक्ते पहले आई केपीएमजी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 की चौथी तिमाही तक केबल और सैटेलाइट के एक्टिव सब्सक्राइबर्स की संख्या में 1.2 से 1.5 करोड़ की कमी आई है। डिजिटल केबल के यूजरबेज में तेजी से आई इस गिरावट की मुख्य वजह सब्सक्रिप्शन का रिन्यू न होने माना जा रहा है। एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर की बात करें को 2018 की आखिरी तिमाही में जहां केबल और डीटीएच में 10-25 प्रतिशत की बढोतरी देखने मिली वही 2019 की पहली तीन तिमाही में कोई बढ़त देखने को नहीं मिली। बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अपने ऑरिजनल कंटेंट में सालाना 600 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बनाई जबकि अमेजन प्राइम ने 2017 में 2,230 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बनाई थी।
हिट हैं ये वेब सीरीज
वेब सीरीज पर इतनी बात हो चुकी है तो जरूर आपके दिमाग में भी ख्याल आया होगा कि आखिर कौनसी वेब सीरीज हैं जो सभी को पसंद आईं और जोरदार हिट हुईं। द फैमिली मैन, सेक्रेड गेम्स, मिर्जापुर, ब्रीथ, दिल्ली क्राइम, क्रिमिनल जस्टिस, स्मोक, द फाइनल कॉल, रंगबाज, अपहरण, परमानेंट रूममेट्स, लस्ट स्टोरीज, बैंग बाजा बारात, फोर मोर शॉट्स, ऑफिशियल सीईओगिरी, मेड इन हेवन, ये है मेरी फैमिली, करणजीत कौर, बोस: डेड ऑर अलाइव, घुल, परछाई, बेक्ड, टीवीएफ ट्रिपलिंग, इनसाइड ऐज, मेन्ज वर्ल्ड, चाचा विधायक हैं हमारे, कोटा फैक्ट्री और टीवीएफ पिचर्स आदि जैसी कई वेब सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई हैं। वहीं कई वेब सीरीज के तो दूसरे पार्ट्स बनने तक की तैयारी शुरू हो गई है।