फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लैंडर विक्रम' पर ISRO के नए खुलासे से भावुक हुए फैंस, मीम्स शेयर कर जाहिर कर रहे खुशी

Mon, 09 Sep 2019 05:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Chandrayaan 2 Isro - फोटो : social media
चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग करने के बावजूद चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम में कोई टूट-फूट नहीं हुई है। इसरो ने बताया कि ऑर्बिटर द्वारा भेजे गए चित्र के अनुसार यह एक ही टुकड़े के रूप में दिखाई दे रहा है। ऐसे में इसरो के पूर्व चीफ ने कहा कि विक्रम से संपर्क साधने की 60%-70% उम्मीद बची है। इस खबर को सुनते ही हर एक भारतीय के मन में उम्मीद की किरण एक बार पिर जाग उठी है। साथ ही आ गई है पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले मीम्स की बाढ़। फैंस मीम्स शेयर कर अपने अपने जज्बात शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 8
memes - फोटो : social media
इस खबर को सुनते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
memes - फोटो : Social Media
फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इसरो सेंटर का विक्रम से संपर्क जुड़ जाए।

4 of 8
memes - फोटो : social media
फैंस की मानें तो इसमें जादू भी इसरो की मदद कर रहा है। देखिए ये शानदार मीम।
विज्ञापन

5 of 8
memes - फोटो : social media
हालात तो कुछ ऐसे ही हैं...। तस्वीर देख विक्रम भी कह उठेगा अभी हम जिंदा हैं।
विज्ञापन

6 of 8
memes - फोटो : instagram
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में भी फैंस कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 
विज्ञापन

7 of 8
memes - फोटो : Social Media
सच में चांद पर है अपुन। ट्विटर पर लोग पाकिस्तान को लेकर कई तरह के मीम्स और फनी वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
चंद्रयान-2 मिशन - फोटो : PTI
6-7 सितंबर की रात जब विक्रम लैंडर पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत चांद की सतह पर बढ़ रहा था तभी अचानक उसका इसरो से संपर्क टूट गया। उस वक्त चांद की सतह से विक्रम की दूरी 2.1 किलोमीटर बची थी। इसरो विक्रम से दोबारा संपर्क जोड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसरो अध्यक्ष के सिवन ने शनिवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क साधने की 14 दिन तक कोशिश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें