जब भी बात 90 के दशक के 'चंद्रकांता' सीरियल की आती है तो जेहन में एक नहीं कई किरदार उभर आते हैं जो यादगार बन गए फिर चाहें वो खुद चंद्रकांता का किरदार हो या फिर कुंवर वीरेंद्र विक्रम का।
विज्ञापन
2 of 6
कुंवर वीरेंद्र विक्रम का किरदार निभाया था एक्टर शाहबाज खान ने। इस किरदार में शाहबाज खान की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा। ये सीरियल ना सिर्फ 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय सीरियलों में शुमार रहा बल्कि इसने रातोंरात शाहबाज को ऐसा स्टारडम नवाजा कि उनका सितारा ही चमक उठा।
विज्ञापन
3 of 6
इसके बाद तो शाहबाज खान के पास जैसे टीवी शोज और फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई। 'चंद्रकाता' से पहले शाहबाज ने एक-दो फिल्मों में काम किया था लेकिन उनसे उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली, पर 'चंद्रकांता' शाहबाज के करियर में टर्निंग पॉइट साबित हुई.....
4 of 6
क्या आप जाते हैं कि फिल्मों और टीवी की दुनिया में आने से पहले शाहबाज खान एक लोकल बार में काम करते थे ? ये सच है। शाहबाज वैसे तो जाने-माने क्लासिकल सिंगर उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं, लेकिन घर में परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि उन्हें एक लोकल बार में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
वो कहते हैं ना कि किस्मत में जो लिखा है वो होकर रहता है। ये किस्मत का खेल ही था कि शाहबाज एक्टिंग की दुनिया में आ गए वरना वो तो पढ़ाई करके चार्टेड अकाउंटेंट की तैयारी में जुट गए थे। शुरुआती चंद सालों में शाहबाज को अपने कदम जमाने के लिए थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी, लेकिन उसका फायदा शाहबाज को मिला 'चंद्रकांता' के रूप में।
इस सुपरहिट शो के बाद शाहबाज खान ने 'बेताल पचीसी' जैसे कई हिट शो किए और दर्जनों फिल्मों में भी काम किया। अपने दो दशक के करियर में शाहबाज खान को अमिताभ बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। उनके पास आज भले ही फिल्मों के कम ऑफर हैं, लेकिन टीवी पर शाहबाज खान ने अभी भी अपनी धाक जमाई हुई है।