फिल्म 'माचिस' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले चंद्रचूड़ सिंह 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं । चंद्रचूड़ को 'माचिस' के अलावा 'क्या कहना' और 'जोश' जैसी हिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है। चंद्रचूड़ की आखिरी फिल्म Yadvi - The Dignified Princess थी । इसमें चंद्रचूड़ ने एक महाराजा का रोल निभाया था । ये फिल्म साल 2017 में आई थी ।
विज्ञापन
2 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
चंद्रचूड़ ने कुछ हिट फिल्में देने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी । इसके बाद उन्होंने साल 2012 में एक साथ तीन फिल्मों से वापसी की थी । ये फिल्में थीं- चार दिन की चांदनी, जिला गाजियाबाद और The Reluctant Fundamentalist । इसी दौरान चंद्रचूड़ ने एक इंटरव्यू में फिल्मों से दूर जाने की वजह बताई थी ।
विज्ञापन
3 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
कोईमोई एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में चंद्रचूड़ ने फिल्मों से दूर होने के बारे में बताते हुए कहा था, 'मैं कुछ अच्छे रोल करना चाहता था । मेरे पास कई ऑफर आए लेकिन मुझे कुछ अलग रोल का इंतजार था । वो नहीं आए तो मैंने फिल्मों से दूरी बना ली ।' काम ना मिलने के बीच भी उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो किया था ।
4 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
चंद्रचूड़ ने कहा था, 'मैंने 'मारुति मेरा दोस्त' फिल्म में कैमियो किया था । इसके बाद मैंने एक गाना भी गाया । मुझे समीर कार्णिक ने एक फिल्म ऑफर की थी, जो मैं करना चाहता था । लेकिन किन्हीं कारणों से वो नहीं बन पाई । इस बीच मैंने अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताया ।'
विज्ञापन
5 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
एक समय था जब इस चॉकलेटी ब्वॉय के हजारों फैंस थे। अब चंद्रचूड़ फिल्मों में नजर नहीं आते । उन्होंने 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'माचिस' के लिए चंद्रचूड़ को फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद वो 'क्या कहना', 'जोश' और 'दागः द फायर' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन
6 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
करीब एक दर्जन फिल्में करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह अचानक फिल्मों से गायब हो गए। उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। साल 2000 में चंद्रचूड़ का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। वो गोवा में बोट राइडिंग कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ और उनके कंधे बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
chandrachur singh
- फोटो : social media
इसके बाद तो चंद्रचूड़ का करियर ठप पड़ गया। इस हादसे से उबरने में चंद्रचूड़ को करीब 10 साल लग गए। उन्होंने फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से वापसी की। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। बता दें कि चंद्रचूड़ ने क्लासिकल म्यूजिक सीखा हुआ है।
फिल्मों में आने से पहले वो दून यूनिवर्सिटी में म्यूजिक टीचर हुआ करते थे। एक इंटरव्यू में चंद्रचूड़ ने कहा था कि हादसे के बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं। लेकिन उनकी पत्नी और बेटे ने उनका बहुत साथ दिया।