फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखा चंद्रशेखर के 'आजाद' बनने का सफर, एक में तो 'भगत सिंह' पर भी भारी पड़े सनी देओल

Tue, 23 Jul 2019 04:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहीद - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में समय-समय पर भारत की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर फिल्में बनती रही हैं। आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad Birthday) की आज जयंती है। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी थी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। इन सब फिल्मों में चंद्रशेखर का रोल करने वाले किरदारों पर भी दर्शकों की खास नजर थी। ऐसे में बात करेंगे उन 5 एक्टर्स की जिन्होंने इस साहसिक स्वतंत्रता सेनानी का रोल प्ले कर खुद में गर्व महसूस किया था...

विज्ञापन

2 of 5
शहीद - फोटो : Twitter
'शहीद'
1965 में आई फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। एस राम शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया था। फिल्म के गाने फ्रीडम फाइटर राम प्रसाद बिसमिल ने लिखे थे।
विज्ञापन

3 of 5
रंग दे बसंती - फोटो : Twitter
2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती इंडियन फ्रीडम फाइटर्स के स्ट्रगल की स्टोरी पर बनीं थी। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद के रोल में आमिर खान दिखाई दिए थे।

4 of 5
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Twitter
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) में चंद्रशेखर आजाद का किरदार एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था। फिल्म में भारत की आजादी को लेकर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के योगदान के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद - फोटो : Twitter

साल 2002 में '23 मार्च 1931 शहीद' नाम से एक फिल्म बनी इसमें भगत सिंह की भूमिका बॉबी देओल ने निभाई थी। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका सनी देओल ने निभाई थी। इस किरदार को सबसे ज्यादा तारीफें मिली थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें