फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चांद से परदा कीजिए' से लेकर 'चांद सिफारिश' तक, चंद्र ग्रहण पर सुनें चांद से जुड़े ये खास गानें

Thu, 09 Jan 2020 10:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Lunar Eclipse - फोटो : ANI
10 जनवरी को इस साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण छाया चंद्रग्रहण होगा और यह चंद्र ग्रहण पौष मास की पूर्णिमा पर रात 10:39 मिनट से लेकर 02:40 मिनट तक रहेगा। 10 जनवरी को लगने वाला यह ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण हो या फिर चांद से जुड़ी बातें। हिंदी सिनेमा और संगीत ने चांद को पर्दे पर हमेशा खूबसूरत अंदाज में पेश किया है। चांद पर हम कई गानें भी सुन चुके हैं। चंद्र ग्रहण के मौके पर आज हम आपको चांद पर आधारित गानों से रुबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

गाना- चांद से परदा कीजिए
ये गाना फिल्म आओ प्यार करें का है। इस गाने को अभिनेता सैफ अली खान पर फिल्माया गया है। वहीं इस गाने को कुमार सानू ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। फिल्म आओ प्यार करें साल 1994 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- चांद सितारे, फूल और खुशबू
चांद पर बना ये खूबसूरत नगमा फिल्म  कहो ना प्यार है का है। ये फिल्म साल 2000 में आई थी। इस गाने को  कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। इस गाने को अभिनेता ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया है। 

गाना- चांद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
ये गाना साल 1979 में आई फिल्म सावन को आने दो का है। इस गाने के जे येशुदास ने गाया है। 
विज्ञापन

गाना- चांद छुपा बादल में
इस गाने को अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है। 
विज्ञापन

गाना- चांद और पिया
इस खूसबूरत गाने को साधना सरगम ने गाया है। ये गाना फिल्म आशिक- आवारा का है। ये फिल्म साल 1993 में आई थी। इस गाने को ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- चांद सिफारिश
ये गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया है। इस गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना फिल्म फना का है जो साल 2006 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- सूरज हुआ मद्धम
ये गाना साल 2001 में आई फिल्म की कभी खुशी कभी गम का है। इस गाने को अभिनेता शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें