फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी का फिटनेस चैलेंज, ऐसे करेंगे योग तो नहीं लगेंगे रोग

Fri, 22 Jun 2018 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी याद है ना, वे आज देश भर को फिटनेस चैलेंज देते हुए दिखीं। आप भी देखिए, अगर ऐसे योग करेंगे तो रोग नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा चंडीगढ़ योगमय हो गया। सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हजारों लोगों के साथ योगा करती दिखीं। उन्होंने ऐसे योगासन किया कि देखकर हैरान रह जाएंगे। ऐसा लग रहा था, मानो वे फिटनेस चैलेंज दे रही हों।
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी विशिष्ट अतिथि रहीं। सांसद किरण खेर ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

4 of 5
स्मृति ईरानी
आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी (आयुष) इस कार्यक्रम के आयोजक मंत्रालय थे। प्रशासनिक स्तर पर योग कार्यक्रम में शरीक होने वाले लोगों के लिए मैट, पानी की बोतल और रिफ्रेशमेंट का भी बंदोबस्त किया गया। योग कार्यक्रम में शरीक होने वाले लोगों की एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी
इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा कि योग एकमात्र ऐसा धागा है, जो सभी लोगों को मोतियों की तरह पिरोकर रखता है। योग नेशनल ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी एक पहचान बना चुका है और इसका पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें