फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी की 11 अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए कितनी खूबसूरत हैं

Fri, 29 Jun 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
सपना चौधरी
सपना चौधरी की कई तस्वीरें आपने देखी होंगी, लेकिन ये नई फोटो देखकर आप दिल हार जाएंगे। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है, देखिए कितनी खूबसूरत हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सपना चौधरी
अपने एक ठुमके से लोगों को दीवाना बनाकर रख देने वाली सपना चौधरी इस समय किसी सनसनी से कम नहीं है। बिग बॉस 11 में पहुंचकर धमाल मचाने वाली हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया है।
विज्ञापन

3 of 11
सपना चौधरी
सपना चौधरी उस समय सुर्खियों में आई, जब एक रागिनी गाने को लेकर चल रहे विवाद के कारण उन्होंने जहर खा लिया था। इस घटना ने उनके फैन्स को हिलाकर रख दिया था। उनकी जान तो बचा ली गई थी, लेकिन इस मामले ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचा दिया।

4 of 11
सपना चौधरी
रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी के जेल जाने की नौबत तक आ गई थी, लेकिन हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। इस घटना के बाद सपना इतनी मशहूर हो गई कि बिग बॉस सीजन 11 से उन्हें बुलावा आ गया। इस ऑफर ने उन्हें और ज्यादा लोकप्रिय कर दिया।
विज्ञापन

5 of 11
सपना चौधरी
बिग बॉस के घर में भी सपना चौधरी अपने लटकों-झटकों के साथ काफी पसंद की गई। वहीं, प्रतिभागियों के साथ उनकी खटपट का भी लोगों ने खूब मजा लिया। हालांकि वे बिग बॉस से बाहर हो गई थीं, लेकिन घर में रहते हुए उनके डांस और किस्सों ने हर किसी का दिल छू लिया।
विज्ञापन

6 of 11
सपना चौधरी
बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद तो सपना चौधरी की किस्मत ही चमक गई। उनकी मशहूरियत ने शिखर ही छू लिया। अब हर किसी की जुबान पर उनका नाम है। यहां तक कि देश भर में उनके शो होने लगे हैं। सपना चौधरी ने अपना मेकओवर भी करा लिया और अब वे पहले से ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सपना चौधरी
बिग बॉस में जाने से पहले सपना चौधरी ठेठ हरियाणवी थी, अंदाज भी ठेठ हरियाणवी था। अब सपना काफी ग्लैमरस हो गई हैं, अंदाज भी काफी बदल गया है। सपना चौधरी पहले मेकअप पर इतना ध्यान नहीं देती थी। वहीं अब वे मेकअप करने लगी हैं।

8 of 11
सपना चौधरी
सपना चौधरी की फैन फोलोइंग पहले हरियाणा तक सीमित थी। अब सपना देश भर में छा गई। अब देश भर में उनके फैन हैं और वे जगह-जगह शो करने जाती हैं। सपना चौधरी बिग बॉस में जाने से पहले सिर्फ स्टेज शो करती थीं। बिग बॉस से आने के बाद सपना एक्टिंग करने लगी हैं, बॉलीवुड से भी उन्हें कई ऑफर मिल चुके हैं और मिल रहे हैं।

9 of 11
सपना चौधरी
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 18 साल थी।

10 of 11
सपना चौधरी
इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया। इसी करियर की बदौलत सपना ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की।
विज्ञापन

11 of 11
सपना चौधरी
पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज सपना एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें