फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आषाढ़ मास शुरू ,'संजू' से लेकर अंबानी के बेटे की सगाई तक, दिनभर चर्चा में रहेंगी ये 5 खबरें...

Fri, 29 Jun 2018 09:31 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' रिलीज
संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म संजू आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। ट्रेड पंडितों की मानें तो संजू फिल्म ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी।

पढ़ें: 'संजू' के निर्माताओं को सता रहा था ये डर, फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले ही तोड़ डाला ये नियम
विज्ञापन

2 of 5
shloka mehta
आकाश-श्लोका की सगाई
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की 30 जून को सगाई है। सगाई होने से पहले अंबानी परिवार ने इन दोनों के लिए ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। इसके साथ ही श्लोका की सगाई से पहले मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी।

पढ़ें: आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी की पार्टी में उमड़ा पूरा बॉलीवुड, 17 HD फोटोज में देखें नजारे
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
अंबानी की पार्टी में एक दूसरे का हाथ थामे पहुंचे निक-प्रियंका
आकाश और श्लोका की सगाई के पहले अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड पार्टी रखी। इस पार्टी में सबकी निगाहें प्रियंका और निक पर जाकर टिकीं। दोनों लवबर्ड एक दूसरे का हाथ थामे पार्टी में पहुंचे थे। 

पढ़ें: अंबानी की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली महफिल, ब्वॉयफ्रेंड निक को भी अपने रंग में रंगा

4 of 5
shweta tripathi
श्वेता त्रिपाठी की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 29 जून को गोवा में उनकी शादी है। गुरुवार को संगीत सेरेमनी हुई जिसमें श्वेता मंगेतर चैतन्य शर्मा के साथ जमकर नाचीं। श्वेता और उनके मंगेतर के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म 'मसान' और 'हरामखोर' से लोकप्रियता हासिल की। 

पढ़ें: 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं 'मसान' की ये एक्ट्रेस, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश - फोटो : amar ujala
आषाढ़ मास प्रारम्भ
हिन्दू पंचाग के अनुसार आज से आषाढ़ महीना शुरू हो गया है। आषाढ़ वर्षा ऋतु के आरंभ का महीना माना जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार यह साल का चौथा मास होता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्सर जून या जुलाई माह में आषाढ़ का महीना पड़ता है। आषाढ़ मास 29 जून से आरंभ हो रहा है और 27 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। 

पढ़ें: 29 जून से आषाढ़ महीना शुरू, जानिए जुलाई माह में आने वाले व्रत और त्योहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें