हम आपको बता रहे हैं सपना चौधरी से जुड़े 7 विवाद, जिन पर खूब हंगामा हुआ। गायिका जहर खा चुकी है, एक बार तो जेल जाने की नौबत तक आ गई थी। दरअसल सपना चौधरी और विवादों का गहरा नाता रहा है। कभी शो में हंगामा तो कभी विवादित बयान। कभी गानों और डांस को लेकर विवाद।
विज्ञापन
2 of 6
sapna chaudhary
सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 22 जून 2018 को जब वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से मिनले के लिए 10 जनपथ पहुंच गईं। हालांकि वे उनसे मिल नहीं पाई, लेकिन मिलने का समय जरूर मांगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सपना कांग्रेस ज्वॉइन करेंगी या कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं। इस बीच बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा ने सपना चौधरी को लेकर विवादित बयान दे दिया। सांसद ने सपना चौधरी को ठुमके वाली कहा है। सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा के इस बयान से सियासी घमासान मच सकता है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे। ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या फिर चुनाव जीतना है। उन्होंने यह बयान करनाल में कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिया।
विज्ञापन
3 of 6
sapna chaudhary
- फोटो : twitter
इससे पहले 2 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ को लेकर विवाद हुआ। यह गाना सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, सिंगर सुनिधि चौहान, डांसर सपना चौधरी समेत 16 लोगों के नाम शामिल है। मामला ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ गाने के कॉपीराइट का है।
4 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : self
सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण विवादों में आईं थीं। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 6
Sapna Chaudhary
जून 2017 में सोशल मीडिया पर ऐसी 4-5 तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें सपना चौधरी एक होटल के कमरे में बैठी हुईं हैं और उनके सामने पुलिस खड़ी है। कुछ तस्वीरों में पुलिस भी उनके साथ चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस ने उन्हें किसी मामले में पकड़ा है। उस समय ऐसी खबरें आई कि पुलिस रेड में सपना चौधरी को पकड़ा गया है लेकिन जल्द ही इन तस्वीरों का सच सबके सामने आ गया। जांच में पता चला है कि ये तस्वीरें हरियाणा में सपना चौधरी के एक शो की है।
बिग बॉस के घर में सपना चौधरी कई बार विवादों में फंसी। दरअसल, सपना ने प्रियांक के कहने पर अर्शी खान के ‘गोआ पुणे’ स्कैंडल के बारे में कुछ बोल दिया जो अर्शी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसे लेकर अर्शी के प्रचारक ने सपना पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है। बिग बॉस के ही घर में सपना चौधरी की गुंडई देखने को मिली। जब वह अर्शी और आकाश पर भड़क गई। यही नहीं सपना ने अपनी चप्पल खोलकर उन पर अटैक भी कर दिया।