फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बार हुई सपना चौधरी की 'बेइज्जती', पुलिस ने बंद कराया था एक शो, जानें ऐसे ही 5 विवाद

Mon, 19 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
हंगामों और बवाल के कारण सपना चौधरी कई बार अपनी 'बेइज्जती' करा चुकी हैं। एक बार उनका शो पुलिस ने बंद करवा दिया था, जानिए ऐसे ही 5 विवाद।
विज्ञापन

2 of 6
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
बिहार में भगदड़, एक की मौत
बिहार के बेगूसराय में में मशहूर डांसर सापना चौधरी के प्रोग्राम में स्टेज पर चढ़ने को लेकर भगदड़ का माहौल बन गया। सपना को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के डर से भागने के दौरान कई लोग जमीन पर गिर गए। बताया जा रहा है कि भगदड़ में दबकर एक युवक की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
करनाल में भाई ने किया हवाई फायर
करनाल में सीडब्ल्यूई फाइट के दौरान अपनी लाइव परफोरमेंस देने आई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को देखने के लिए लोग उमड़े। उन्होंने इतना हंगामा कर दिया कि सपना के भाई को हवाई फायर करना पड़ा। इसके बाद शो में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सपना चौधरी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसका रिवाल्वर जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

4 of 6
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने शो बीच में रुकवा दिया था
एक मार्च को होली पर दिल्ली में सेक्टर 7 द्वारका में सपना चौधरी का डांस शो रखा गया। लेकिन पुलिस ने शो बीच में ही रुकवा दिया। शो चल रहा था और सपना चौधरी की परफॉर्मेंस शुरू हो गई थी कि राजेंद्र नामक पुलिसकर्मी आए और सपना चौधरी को डांस करने से रोक दिया। पुलिसवाले का कहना था कि यहां पर शो करने के लिए परमिशन नहीं ली गई, इसलिए यह शो नहीं हो सकता। यह कहते हुए उन्होंने शो बंद करवा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
एक शो में रोने लगी थी सपना चौधरी
सपना चौधरी अपने एक शो में रोने लगी थी। बात ही ऐसी हो गई थी कि उन्हें शो बीच में छोड़ना पड़ा। हुआ यूं कि हरियाणा में झज्जर स्थित डीघल गोशाला में शो करने गई थी, लेकिन लोगों ने ऐसे कमेंट करने शुरू कर दिए कि वे भड़क गईं। उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने आलोचकों को खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा वे अब कभी गोशाला के कार्यक्रम में नहीं आएंगी। बेशक मुश्किल वक्त आया, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए। डांस करके मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
एक शो में हो गया था पथराव
मध्यप्रदेश के मुरैना में सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में आए लोगों को जब अंदर घुसने नहीं मिला तो उन्होंने पथराव कर दिया। एमएस रोड स्थित दुबे मैरिज गार्डन में सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा था। सपना को देखने के लिए गार्डन पर खासी भीड़ जमा हो गई। जिससे अव्यवस्था होने लगी। तीन बजे के करीब जैसे ही सपना स्टेज पर आईं तो भीड़ अनियंत्रित हो गई और गार्डन में जाने का प्रयास करने लगी। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें