फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' छोड़ते ही प्रियंका चोपड़ा को चंडीगढ़ से मिली खुशखबरी, इस शख्स ने रिलीज की बुक

Fri, 03 Aug 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
priyanka chopra
'भारत' छोड़ते ही प्रियंका चोपड़ा को चंडीगढ़ से एक ऐसी खुशखबरी मिली, जिसमें बारे में उन्होंने सोचा नहीं होगा। इस शख्स ने एक बुक रिलीज की है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा पर किताब
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जीवन की अनकही बातें, बरेली से मुंबई और फिर अमेरिका तक के उनके सफर को बेहद रोचक किस्सों में लेखक, पत्रकार असीम छाबड़ा बयां करेंगे। प्रियंका चोपड़ा: ग्लोबल बॉलीवुड स्टार की अविश्वसनीय कहानी किताब का वीरवार को प्रेस क्लब सेक्टर-27 में विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम अदब फाउंडेशन की ओर से करवाया गया। मंच पर लेखक असीम छाबड़ा ने चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक एवं कला के प्रेमियों संग विचार साझा किए।

 
विज्ञापन

3 of 7
priyanka chopra
लेखक असीम छाबड़ा ने कहा कि उनको प्रियंका की हर अदा पसंद है। यह किताब उनके बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सफर को बयां करेगी। हालांकि इस किताब को बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा से बातचीत करके नहीं लिखा गया है, यह सिर्फ लेखक ने प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू, फिल्मों एवं हिंदी इंडस्ट्री के डायरेक्टर निदेशक के साथ उनके अनुभव को देखते हुए लिखा है। लेखक ने बताया कि प्रियंका स्टार होकर अपनी गलती हमेशा से समझती हैं। उन्होंने कहा कि जब भी अदाकारा कोई गलत कमेंट करती हैं तो वे तुरंत अपनी गलती समझ जाती है।

4 of 7
Priyanka Chopra
लेखक ने अपनी किताब में लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा को मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान सीधे ही शाहरुख खान के सवालों का सामना करना पड़ा था। वे जीत गयीं और लाखों लोगों के दिलों में जा बसीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इस बायोग्राफी में उन सब पहलुओं को उजागर किया गया है जिस वजह से प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी इतनी सफल हुईं। स्क्रीन के पीछे की अलग-अलग कहानियां, किस्से और घटनाएं इस किताब में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका चोपड़ा
असीम बोले- मैं प्रियंका चोपड़ा से प्रभावित हूं। उत्तर भारत के छोटे से शहर बरेली के मध्यवर्गीय परिवार से हैं। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में शाहरुख खान ने उन्हें काफी ग्रिल किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार स्टार बनीं। बॉलीवुड पहुंचीं, कुछ साल बाद अमेरीका में पॉप सिंगर, टीवी स्टार और फिर हॉलीवुड में। शशि कपूर पहले भारतीय एक्टर थे, जिन्होंने हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में काम किया। इसके बाद मुझे प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में रुतबा अच्छा लगा। इसलिए इन पर लिखने की सोची।
विज्ञापन

6 of 7
priyanka chopra
असीम ने बताया कि एक चीज और जो अच्छी लगी वो ये कि एक बार यूएस के सबवे जिसे यहां मेट्रो स्टेशन कहते हैं, की दीवार पर मैंने प्रियंका के टीवी शो- क्वांटिको का पोस्टर देखा। वहां लोग प्रियंका चोपड़ा को नहीं जानते थे। पर मैं इस बात से हैरान था कि प्रोड्यूसर इनके इस खूबसूरत चेहरे को बेच रहे थे। असीम ने बताया कि वे पिछले चार साल से प्रियंका से नहीं मिले हैं। अब तक उनके सिर्फ तीन इंटरव्यू ही किए हैं। जब अक्टूबर 2016 में मैंने पब्लिशर्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया तो प्रियंका पर रिसर्च शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka chopra
उस वक्त मैंने प्रियंका से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की पर नहीं हो पाया। फिर मेरी उनकी मैनेजर और उनके वकीलों से बात हुई तो पता चला कि प्रियंका अपनी किताब- अनफिनिश्ड पर काम कर रही हैं। उनके पब्लिशर्स ने उन्हें किसी से बात न करने को कहा है। दिसंबर 2016 में मैंने उन लोगों के इंटरव्यू करने शुरू किए जिन्होंने प्रियंका के साथ काम किया है और जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। इनमें एक्टर मानव कौल, प्रकाश झा, जोया अख्तर, मधुर भंडारकर आदि शामिल हैं। इसको मैंने डेढ़ साल में पूरा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें