रणवीर और दीपिका
नेगेटिव कमेंट्स के जवाब में जेनब ने कहा- मैं उनका पीछा नहीं कर रही थी। मैं सेलेब्स की तस्वीरें लेने वाली कोई फोटोग्राफर नहीं हूं। मैं वैकेशन पर हूं और सेलेब्स का पीछा करने के अलावा भी मेरे पास कई काम हैं। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें दूर से रिकॉर्ड किया था और बहुत विनम्रता से उनसे पूछा था कि क्या मैं उनके साथ तस्वीर खिंचवा सकती हूं। जेनब ने लिखा, वो लोग जो मुझसे प्राइवेसी की रेस्पेक्ट करने की बात कर रहे हैं, इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि कोई भी होता तो वीडियो जरूर रिकॉर्ड करता।