'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा की शादी में मेहमानों को एक चीज साथ लेकर आनी होगी, तभी विवाह समारोह में एंट्री मिलेगी। बेहद अनोखी व्यवस्था है, आप भी जानिए। ऐसी ही एक अनोखी व्यवस्था दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में भी देखेन को मिला था।
विज्ञापन
2 of 5
kapil sharma
बताया जा रहा है कि कपिल और गिन्नी चतरथ की शादी में दो हजार बराती शामिल होंगे। मेहमानों की सूची बकायदा कंप्यूटर में दर्ज की गई है। सभी बरातियों को शादी के कार्ड के साथ स्केन कार्ड भी दिया गया है। इस कार्ड को स्केन करते ही बराती का सारा विवरण स्क्रीन पर दिखेगा। इसके बाद ही सुरक्षा कर्मचारी बराती को विवाह स्थल तक जाने की इजाजत देंगे, ऐसे में कार्ड साथ लेकर आना जरूरी होगा।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा
वहीं कॉमेडी किंग की शादी में किसी तरह का खलल उत्पन्न न हो, इसके लिए अमृतसर स्थित होली सिटी व रंजीत एवेन्यू में कपिल और उनकी बहन के घरों के आसपास 100 से अधिक बाउंसर तैनात किए जाएंगे। ऐसा सिर्फ सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि इसलिए भी किया गया है कि ताकि कोई मेहमान किसी भी तरह की सेल्फी, फोटो और वीडियो न बना सके।
4 of 5
Kapil Sharma
ऑर्डर दिया गया है कि अगर कोई मेहमान ऐसा करता है तो सुरक्षा कर्मी मोबाइल छीनकर डाटा डिलीट करने में एक भी क्षण नहीं लगाएंगे। शादी के लिए गिन्नी के गुरु नानक नगर, जालंधर स्थित घर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां दो मुख्य गलियों को 13 दिन पहले ही बाउंसरों ने सील कर दिया है। गिन्नी के घर के बाहर खड़े सुरक्षा कर्मी घर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
वहीं दो मुख्य गलियों में किसी भी वाहन की एंट्री बंद कर दी गई है। किसी भी अंजान आदमी को घर जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि घर में की जा रही सजावट को भी गुप्त ढंग से कराया जा रहा है व किसी को भी घर की तस्वीरें लेने से रोका जा रहा है। गिन्नी का जालंधर स्थित घर ही नहीं, बल्कि जिस जगह पर इन दोनों की शादी होनी है, उस जगह पर भी सुरक्षा के भारी बंदोबस्त हैं।