कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी में कई वीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं। वहीं दो लोगों समेत कई हस्तियों को खास न्यौता भेजा गया है और इनके शादी में सहर्ष शामिल होने की बात भी कही जा रही है। कपिल की शादी का बजट भी लीक हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
kapil sharma ginni
- फोटो : amar ujala
अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा 12 दिसंबर को गिन्नी संग जालंधर में परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। शादी में शामिल होने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नवजोत सिंह सिद्धू, बिग बी अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित सिने जगत एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। कपिल शर्मा खुद इनको शादी का कार्ड देकर आए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
kapil sharma
कपिल शर्मा की शादी में दो हजार बराती शामिल होंगे। मेहमानों की सूची बकायदा कंप्यूटर में दर्ज की गई है। सभी बरातियों को शादी के कार्ड के साथ स्केन कार्ड भी दिया गया है। इस कार्ड को स्केन करते ही बराती का सारा विवरण स्क्रीन पर दिखेगा। इसके बाद ही सुरक्षा कर्मचारी बराती को विवाह स्थल तक जाने की इजाजत देंगे। वहीं शादी में आए पांच मेहमान एक सुरक्षा कर्मी की नजर में रहेंगे।
4 of 6
Kapil Sharma
दिलचस्प बात यह है कि 'द कपिल शर्मा शो' में अहम किरदार रहे सुनील ग्रोवर यानी 'गुत्थी' को भी शादी का कार्ड भेजा गया है। यह कार्ड खुद कपिल शर्मा उनके घर जाकर देकर आए हैं। कपिल ने उन्हें शादी में जरूर आने को कहा है। सुनील ने भी शादी में आने की सहर्ष हामी भरी है। हालांकि कुछ समय पूर्व कपिल व सुनील के बीच तल्खी की खबरें आई थीं। इसके बाद सुनील ने खुद को कपिल के शो से दूर कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
Kapil Sharma
कॉमेडी किंग की शादी में किसी तरह का खलल उत्पन्न न हो, इसके लिए अमृतसर स्थित होली सिटी व रंजीत एवेन्यू में कपिल और उनकी बहन के घरों के आसपास 100 से अधिक बाउंसर तैनात किए जाएंगे। ऐसा सुरक्षा के लिए ही नहीं बल्कि इसलिए भी किया गया है कि ताकि कोई मेहमान किसी भी तरह की सेल्फी, फोटो और वीडियो न बना सके। अगर कोई मेहमान ऐसा करता है तो सुरक्षा कर्मी मोबाइल छीनकर डाटा डिलीट करने में एक भी क्षण नहीं लगाएंगे।
खबरों के अनुसार कपिल शर्मा ने शादी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियों को आमंत्रित किया है। वहीं शादी में महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान ,अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे तमाम सितारे कपिल का शादी में शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर शादी में 200 अधिक खास मेहमान शामिल होंगे। कपिल 14 दिसंबर को मुंबई में शानदार रिसेप्शन देंगे। इससे लगता है कि शादी का शेड्यूल काफी हेक्टिक होगा।