फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली', बंदूक से खेलता था 'खेल'

Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
संपत नेहरा
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला खुद में 'बाहुबली' है और उसकी जुर्म की दुनिया इतनी बड़ी कि आतंक का दूसरा नाम था। बॉलीवुड स्टार सलमान खान जब काले हिरण के मामले में जोधपुर पहुंचे तो उसके अगले दिन उसी अदालत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई को भी पेश होना था।
विज्ञापन

2 of 8
संपत नेहरा
बिश्रोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी में यह भी कहा था कि मैं स्टूडेंट पॉलिटिक्स से जुड़ा रहा हूं और जो बोलता हूं, वो कर दूंगा। इस धमकी के वक्त लॉरेंस जेल में था, जबकि संपत नेहरा ही उसकी गैर मौजूदगी में आपराधिक वारदातों को अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रहा था। कहा जाए तो तब से गैंगस्टर संपत नेहरा ही इस गैंग को चला रहा है और इस धमकी में संपत का भी हाथ था।
विज्ञापन

3 of 8
संपत नेहरा
जनवरी में मिली इस धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह धमकी महज खुद को सुर्खियों में लाने के लिए थी। हालांकि पुलिस इस मामले से जुड़े पहलुओं को भी खंगाल रही है। गैंग के अन्य सदस्य जब भी कोई आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं तो इसे सोशल साइट्स पर अपडेट भी करते हैं ताकि उनके गैंग का दबदबा और बढ़े।

4 of 8
संपत नेहरा
अब हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से गैंगस्टर संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया। नेहरा की गिरफ्तारी के बाद मोहाली पुलिस ने राहत की सांस ली है। मोहाली की पुलिस संपत नेहरा को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने संपत की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर आपरेशन छेड़ा हुआ था, लेकिन हैदराबाद में उसके काबू आने के बाद पुलिस को कई मामले हल होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

5 of 8
संपत नेहरा
लंबे समय से पुलिस के पास सूचना थी कि संपत जिला मोहाली व चंडीगढ़ क्षेत्र में सक्रिय है, उसे काबू करने के लिए पुलिस की टीम हर समय हाई अलर्ट पर थी। संपत नेहरा पर दर्जनों कत्ल, लूट व अन्य मामले चल रहे हैं। लेकिन जिला मोहाली पुलिस उसको बनूड़ में पार्षद के पति की हत्या के मामले में सरगर्मी से तलाश रही थी। इसके अलावा संपत नेहरा ने साथियों संग जीरकपुर में फायरिंग कर एक फॉर्च्यूनर लूट ली थी। दोनों बड़े मामलों में पुलिस संपत नेहरा की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

6 of 8
संपत नेहरा
संपत नेहरा है इन मामलों में आरोपी
संपत नेहरा ने चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के मालिक से 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। यमुनानगर में आईएनएलडी के पूर्व एमएलए के भाई पर गोली चलाने का आरोप भी उस पर है। सुपारी लेकर राजगढ़ में अजय नाम के व्यक्ति का मर्डर किया। कुंडली सोनीपत में दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का केस है। पंचकूला के सिविल अस्पताल से गैंगस्टर संपत नेहरा ने पुलिस पार्टी पर फायर कर अपने साथी दीपक को पुलिस कस्टडी से छुड़वाया था।
विज्ञापन

7 of 8
संपत नेहरा
नेहरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र से गन प्वाइंट पर लूटी एंडेवर कार से पंजाब पहुंचकर हत्या की थी। अपराधी संपत नेहरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनंद कारोर की हत्या की थी, जिसका मामला सांपला थाना, रोहतक में दर्ज है। कुख्यात गैंगस्टर ने सुपारी लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर जैतापुर, राजगढ़, राजस्थान निवासी अजय की सादुलपुर कोर्ट में हत्या की थी।
विज्ञापन

8 of 8
संपत नेहरा
फायरिंग कर फोर्ड आइकॉन जीरकपुर से छीनी, पंजाब में भी एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया। गैंगस्टर संपत नेहरा और उसके साथियों ने सोनीपत में 6 लाख रुपये की लूट की वारदात को दिया था अंजाम। पंजाब के फरीदकोट में ललित देवदा की हत्या, बनूड़ में मोहाली की पूर्व पार्षद के पति कमलजीत की हत्या। बरोणा हरियाणा में रिटायर्ड फौजी, भिवानी में बंटी, हिसार में धौलिया गुर्जर की हत्या की। इसके अलावा राजस्थान के सीकर में सरदार राव सरपंच, जोधपुर  में सट्टा किंग की हत्या, श्रीगंगानगर में जॉर्डन मर्डर को भी इसी गैंगस्टर ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें