चंडीगढ़ करे आशिकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लीक से इतर विषयों पर लगातार फिल्में करने वाले आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को लेकर इसे बनाने वालों और इसे रिलीज करने वालों का भरोसा भी आखिरी दिन तक डगमगाया दिखा था। फिल्म की रिलीज से पहले की मार्केटिंग इस फिल्म की नाकामी की बड़ी वजह दिख रही है। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले का जो माहौल बना, उसने फिल्म के बारे में संशय पैदा करने और बढ़ाने का बड़ा काम किया। आयुष्मान खुराना को जानबूझकर ऐसे कार्यक्रमों से दूर रखा गया जहां उनसे फिल्म के विषय को लेकर सवाल पूछे जा सकते थे। हालांकि, अगर इस फिल्म के विषय को लेकर इसकी रिलीज से पहले खुलकर बहस होती तो फिल्म का इसको फायदा ही मिलता। इन्हीं दिक्कतों के चलते पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये की कमा सकी।