फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरके पाकिस्तान के जवान, तस्वीरें वायरल

Thu, 30 Aug 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
डांस करते सेना के जवान
करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सपना चौधरी के गाने  'तेरी आंख्या का यो काजल' पर पाकिस्तान के जवान थिरकते नजर जाए। इस मौके की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, आप भी देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डांस करते सेना के जवान
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। इस बीच दोनों देशों ने एक साथ युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। इस समय यह युद्धाभ्यास चर्चा में है और उससे ज्यादा चर्चा में हैं भारत-पाकिस्तान के जवानों का एक साथ डांस, जो सपना चौधरी के गाने पर रहा।
विज्ञापन

3 of 6
डांस करते सेना के जवान
दरअसल, एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों देशों के जवान सपना चौधरी के गाने पर जमकर नाच रहे हैं वो भी एक साथ। मंच पर कलाकार थिरक रहे हैं और नीचे जवान। देखने में आ रहा है कि युद्धाभ्यास के बीच आराम देने के लिए यह कार्यक्रम हुआ था।

4 of 6
डांस करते सेना के जवान
बता दें कि यह युद्धाभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा कराया गया था, जो 24-29 अगस्त तक चला। इस युद्धाभ्यास में भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ के सदस्य देश रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 6
डांस करते सेना के जवान
इस युद्धाभ्यास का मकसद आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना था। इन देशों के करीब तीन हजार सैनिकों इस सैन्य अभ्यास में शामिल हुए। चूंकि इस सैन्य अभ्यास में भारत और पाकिस्तान के सैनिक दोनों साथ शामिल हुए, ऐसे में देश और दुनिया दोनों की निगाहें इस पर टिकीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Army Soldier Dance
सैन्य अभ्यास में भारतीय टुकड़ी के 200 सैनिक और पाकिस्तान के 110 सैनिकों ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से इस अभ्यास में थल सेना की 5-राजपूत रेजिमेंट के सैनिकों को भेजा गया था। भारतीय टुकड़ी में थल सेना के 167 जवान और वायु सेना के 33 जवानों ने भाग लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें