फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की वायरल तस्वीरों का सच आया सामने, खुद बताया क्या हुआ है उन्हें और कब करेंगे वापसी

Thu, 30 Aug 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
सोशल मीडिया पर वायरल हुई कॉमेडियन कपिल शर्मा की तस्वीरों का असली सच सामने आ गया है। उन्होंने खुद बताया कि आखिर उन्हें क्या हुआ है और वे पर्दे पर वापसी करेंगे भी या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों पंजाब के अमृतसर में थे। यहां परिवार के साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई, जिनमें वे कुछ ठीक नहीं लग रहे थे। उनका लुक काफी बदला हुआ था, जैसे वे बीमार हों। इससे पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर वे बढ़े हुए वजन के साथ देखे गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा
वहीं अब इन तस्वीरों और लुक का राज पता चला है। सच ये है कि कपिल शर्मा का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने खुद बताया कि वे आजकल परिवार के साथ हैं और स्वास्थ्य को लेकर पूरा ध्यान रख रहे हैं। वे अब पहले से काफी ठीक हैं और रिकवरी कर रहे हैं।

4 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने बताया कि वे बहुत जल्दी वापसी करेंगे, वो भी कपिल शर्मा शो के साथ। यह शो पहले से ज्यादा मजेदार होगा और दर्शकों को खूब मजा आएगा। चाहने वालों की दुआएं हैं कि मैं ठीक हो रहा हूं और पर्दे पर वापसी करने के बारे में विचार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा
बताया जा रहा है कि कपिल शर्मां बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 12 अक्टूबर को उनकी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' रिलीज होने जा रही है। कपिल के फैंस भी उन्हें छोटे पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए काफी बेताब हैं। अब देखते हैं फैंस की ये ख्वाहिश कपिल कब पूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें