फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है विदेशी विवाह अधिनियम 1969, जिसके उल्लंघन से फंसी दीपिका-रणवीर की शादी?

Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
deepika, ranveer - फोटो : social media
जानिए भारतीय संविधान द्वारा पारित उस कानून के बारे में, जिसकी वजह से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी रजिस्टर नहीं होगी। पढ़ें और अलर्ट रहें...
विज्ञापन

2 of 6
deepika, ranveer - फोटो : file photo
इटली में शादी करके एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी गलती कर दी है, जिस वजह से उनकी शादी रजिस्टर ही नहीं होगी। मैरिज एक कानूनी पचड़े में फंस गई है। दरअसल, इटली में शादी के दौरान विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के नियम फॉलो नहीं किए गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है विदेशी विवाह अधिनियम 1969 और क्या है इसके प्रावधान?
विज्ञापन

3 of 6
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के मुताबिक, विदेश में यदि कोई भारतीय शादी करता है तो उसे वहां स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देना होती है। दूतावास में कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। शादी करने वाले लड़के और लड़की के दस्तावेजों की फाइल सहित शादी के कार्ड को भी प्रमाण के तौर पर जमा किया जाता है।

4 of 6
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
इन प्रक्रियाओं को न करने पर बाद में शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है। ऐसे में अब रणवीर-दीपिका को सांकेतिक शादी करनी होगी। इसके बाद ही उनकी मैरिज का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। रणवीर-दीपिका मुंबई में रहेंगे। ऐसे में इन्हें महाराष्ट्र में लागू होने वाले नियमों के मुताबिक सांकेतिक शादी करके वहां मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
ranveer deepika
दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर 2018 को शादी की थी, ये शादी रजिस्टर नहीं हो पाएगी। इसका खुलासा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वरा लगाई गई एक आरटीआई में हुआ है। आरटीआई के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी के बारे में वहां दूतावास को लिखित जानकारी नहीं दी गई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी रजिस्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर दीपिका - फोटो : SELF
बता दें कि आरटीआई में सवाल पूछा गया, क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी भारतीय संसद द्वारा बनाए गए कानून विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के तहत संपन्न हुई है। क्या शादी में हर तरह की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं है, तो जवाब में यह जानकारी सामने आई। शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दीपिका-रणवीर को एक बार फिर मुंबई में सांकेतिक शादी करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें