फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिन्नी संग शादी करने के बाद आगे क्या करेंगे कपिल शर्मा, नए शो को लेकर किया बड़ा खुलासा

Thu, 06 Dec 2018 09:07 AM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
गिन्नी चतरथ के साथ 7 फेरे लेने के बाद 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा आगे क्या करेंगे। इस बारे में और नए शो को लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा की शादी से पारिवारिक सदस्यों और उनके दोस्तों में बेहद खुशी है। वहीं सुनील ग्रोवर के साथ विवादों के बाद शुरू हुआ कपिल शर्मा का बुरा दौर भी खत्म होने जा रहा है। शादी की शहनाई बजने के बाद इस वर्ष के अंत तक कपिल शर्मा का नया शो फिर से आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Kapil sharma
शो का नाम ‘द कपिल शर्मा शो’ ही होगा। नए शो में कपिल शर्मा की टीम में उनके अलावा कीकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव के अलावा कृष्णा अभिषेक भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इस शो के जरिए कृष्णा अभिषेक भी लंबे अंतराल के बाद कपिल शर्मा के साथ मंच सांझा करने जा रहे हैं।

4 of 5
kapil sharma
शादी के बाद नए शो का शूट करेंगे आरंभ
सूत्रों के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद कपिल शर्मा टीम सहित शो का शूट शुरू कर देंगे। एक तो शादी का उत्सव तो दूसरा नए शो का आगाज, ऐसे में कपिल शर्मा के लिए दोहरी खुशी वाली बात है। हालांकि कपिल के इस शो में सुनील ग्रोवर नहीं है, मगर इस बार पुरानी टीम के दिग्गज अदाकारों के अलावा उनका साथ कृष्णा अभिषेक देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
कपिल शर्मा का कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर समेत अन्य साथी अदाकार से विवादों के चलते नाम काफी गर्माया रहा है। इस शो से फिलहाल कपिल शर्मा व कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में आई दरार भरने जा रही है। सुनील ग्रोवर अपना अलग शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ शुरू कर चुके हैं। ऐसे में एकबारगी फिर से कपिल शर्मा व सुनील ग्रोवर में अलग-अलग चैनल पर मुकाबले का दौर चलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें