कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वहीं चूड़ा सेरेमनी में उनकी दुल्हन गिन्नी चतरथ जमकर नाचती हुई नजर आई, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कपिल शर्मा की शादी
शादी की रस्मों में सबसे पहले गिन्नी चतरथ के घर पर अखंड पाठ रखा गया। शाम को दुल्हन की चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें गिन्नी की सहेलियों ने मिलकर दुल्हन को हरे और लाल रंग की चूड़ियां पहनाई और आशीवार्द दिया। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कपिल शर्मा की शादी
वहीं एक फोटो में गिन्नी खुशी से नाचती हुईं भी दिख रही हैं। अखंड पाठ के दौरान गिन्नी ने शरारा पहना था। चूड़ा सेरेमनी में वे लाल रंग का हैवी शरारा पहने नजर आ रही हैं। सेरेमनी में गिन्नी अपनी सहेलियों के साथ डांस करते हुए एंट्री लेती हैं, हालांकि इन फंक्शन्स में कपिल कहीं नजर नहीं आए।
4 of 6
कपिल शर्मा की शादी
बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी वाले दिन पंजाबी सिंगर गुरदास मान अपने गानों से महफिल सजाएंगे। 14 दिसंबर को अमृतसर में होने वाले रिसेप्शन में दलेर मेहंदी अपने हिट गानों से मेहमानों का मनोरंजन करेंगे। दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा।
विज्ञापन
5 of 6
कपिल शर्मा की शादी
कपिल अपनी शादी में सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कपिल ने अपनी शादी का जो कार्ड भेजा है उसके साथ एक स्मार्ट कार्ड भी अटैच है। इस स्मार्टकार्ड को स्कैन करने के बाद गेस्ट को एंट्री दी जाएगी। गौरतलब है कि इसी तरह की व्यवस्था दीपिका और रणवीर की शादी में भी थी। कपिल ने शादी में सिक्योरिटी अरेंजमेंट पर 15 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कपिल की शादी में वेज और नॉन वेज दोनों तरह की डिश होंगी। शादी में पंजाबी फूड के अलावा 100 से ज्यादा व्यंजन भी परोसे जाएंगे। कपिल की शादी से पहले 10 दिसंबर को माता का जागरण होगा। इसमें पॉपुलर सिंगर और कपिल की खास दोस्त ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम परफॉर्म करेंगे। 11 दिसंबर को मेहंदी और कॉकटेल पार्टी होगी।