फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी की खुशी में जमकर इतना नाची मां, देखकर कपिल शर्मा के छलके आंसू...वीडियो वायरल

Thu, 13 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा की शादी
बेटे की शादी की खुशी मां के चेहरे से झलकी और वह ढोल की थाप पर ऐसा नाची, देखकर कॉमेडियन कपिल शर्मा के आंसू छलक उठे। इस प्यार भरे भावुक मौके का वीडियो वायरल हो रहा है, देखिए।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
वीडियो कपिल के घर पर माता की चौकी का है। इसे एक फैन पेज ने शेयर किया है, जिसमें  सिंगर ऋचा शर्मा भक्ति सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कपिल की मां खुशी से झूम रही हैं। वहीं कपिल अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
मंगलवार रात कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी हुई, जिसे पंजाब में जागो कहा जाता है। इसमें कपिल शर्मा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। उन्होंने पंजाबी में बोलियां डालते हुए भंगड़ा भी डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।
 

4 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि कपिल की गिन्नी चतरथ से मुलाकात दस साल पहले जालंधर के एपीजे कॉलेज में हुई थी। शर्मीले स्वभाव के कारण कपिल ने कभी गिन्नी से प्यार की बात परिवार में नहीं की। लेकिन गिन्नी का घर आना जाना पूरे परिवार को पसंद था। गिन्नी का स्वभाव काफी मेलजोल वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
बता दें कि कपिल शर्मा जिससे शादी करने जो रहे हैं, उसका असली नाम भवनीत चतरथ है। उसके पिता जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। गिनी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे।  गिन्नी साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में एक ऑडिशन देने आई थीं। यहां पर उन्होंने गिन्नी को देखा था और मुलाकात भी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें