अपनी ही शादी में 'दूल्हा' दीवाना बनकर नाचा तो सब देखते ही रह गए। कॉमेडियन कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी 'जागो' का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कपिल शर्मा की शादी
मंगलवार रात कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी हुई, जिसे पंजाब में जागो कहा जाता है। इसमें कपिल शर्मा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। उन्होंने पंजाबी में बोलियां डालते हुए भंगड़ा भी डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा की शादी
इससे पहले बेटे के सिर पर सेहरा बंधने की खुशी मां के चेहरे से झलकी और वो ढोल की थाप पर जमकर नाची। यह वीडियो कपिल के घर पर माता की चौकी का है। इसे एक फैन पेज ने शेयर किया है, जिसमें सिंगर ऋचा शर्मा भक्ति सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कपिल की मां खुशी से झूम रही हैं। वहीं कपिल अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
4 of 5
गजब की कलाकृति
विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गजब की कलाकृति बनाकर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को शादी की मुबारकबाद दी। इस आर्टिस्ट ने ओडिशा में पुरी के तट पर रेत पर एक चित्र उकेरा और लिखा, कॉन्गरेचुलेशन कपिल और गिन्नी। यह आकृति इतनी खूबसूरत है कि कपिल शर्मा और गिन्नी देखते ही रह जाएंगे। सुदर्शन अब तक ऐसी कई कलाकृतियां बना चुके हैं।
शादी के बाद कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 14 दिसंबर को होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी एक खास पार्टी रखी जाएगी। ये पार्टी मुंबई में होगी। इसके बाद मुंबई में 24 दिसंबर को रिसेप्शन हो सकता है। 14 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में कपिल शर्मा की ओर से वडाली नाइट रखी गई है। हालांकि अभी वेन्यू डिसाइड नहीं हुआ है, मगर बताया जा रहा है कि इस मौके पर गायक लखविंदर वडाली और उनके पिता पूरन शाह वडाली कव्वालियों से समा बांधेंगे।