फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास रिवाज से शुरू होगी कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी, बड़ा एलान...एक घोषणा अभी बाकी

Fri, 30 Nov 2018 09:24 AM IST
सौरभ खन्ना, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी एक बेहद खास रिवाज के साथ शुरू होगी। एक बड़ा एलान भी किया गया है। वहीं एक घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन

2 of 6
kapil sharma
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी की शहनाई शुक्रवार से गूंजने लगेगी। शादी समारोह की शुरूआत श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होगी। जालंधर के हरदेव नगर स्थित गिन्नी के घर में शुक्रवार को श्री अखंड साहिब का पाठ रखा जाएगा और रविवार को पाठ को भोग डाला जाएगा। धार्मिक समारोह को लेकर वीरवार से तैयारियां शुरू हो गई। गिन्नी के घर को दुलहन की तरह सजाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर
घर के बाहर गली में बहुत ही शानदार टेंट लगाया गया हैं, जिनको बेहतरीन फूलों के साथ सजाया गया हैं। घर की दीवारों को पर लगी रंग बिरंगी लाइटों ने पूरे घर को ओर भी सुंदर बना दिया। पूरा दिन घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। रिश्तेदारों के ठहरने का प्रबंध भी बेहतरीन होटलों में किया गया हैं। बता दें 12 दिसंबर को कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी जालंधर-फगवाड़ा नैशनल हाईवे पर पड़ते क्लब कबाना में होगी।

4 of 6
kapil sharma
गिन्नी के घर 11 दिसंबर को संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। फिर 12 दिसंबर को क्लब कबाना में शादी होगी। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी होगी। फिर मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी की जाएगी। कपिल और गिन्नी की शादी हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक होगी। गिन्नी के घर 8 दिसंबर को कॉकटेल पार्टी होगी। वहीं कपिल शर्मा अमृतसर में दोस्तों के लिए कव्वाली नाइट का आयोजन करेंगे और 10 दिसंबर को बहन के घर में भगवती जागरण होगा।     
विज्ञापन

5 of 6
Kapil sharma
घर के बाहर लगाई सिक्योरिटी    
जालंधर के हरदेव नगर स्थित गिन्नी के घर के बाहर गुरुवार को ही प्राइवेट सिक्योरिटी गाड्स की ड्यूटी लगा दी गई हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना इजाजत अंदर ना आ सके। घर के मेन गेट पर बाउंसरों को खड़ा किया गया हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा
परोसी जाएगी अमृतसरी डिश, थीम का एलान बाकी
कपिल-गिन्नी की शादी में इंडियन रीजनल और इंटरनेशनल दोनों तरह का खानपान परोसा जाएगा। लेकिन कपिल शर्मा अमृतसर से है इसलिए शादी समारोह के दौरान अमृतसर की स्पेशल डिश भी शामिल होंगी। शादी के थीम को लेकर कपिल की इवेंट मैनेजिंग टीम की क्लब कबाना की मैनेजमेंट के साथ बातचीत अभी चल रही हैं, जोकि जल्द ही फाइनल होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें