महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने पाकिस्तान, हिन्दुस्तान पर खुलकर बातचीत की और कहा कि दोनों देशों में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। पढ़ें इंटरव्यू...
विज्ञापन
2 of 8
पूजा भट्ट
फिल्म निर्माता एवं निर्देशक महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ जीरकपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुलकर बात की। महेश भट्ट ने कहा कि ‘पाकिस्तान और हिंदुस्तान में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। पता नहीं यह लकीरें क्यों खिंची हैं। जबकि वहां की जनता हिंदुस्तानियों का पूरी शिद्दत से स्वागत और सम्मान करती है।
विज्ञापन
3 of 8
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने बताया कि अगर हम मुंबई से पाकिस्तान जाएं तो लगता है किसी अन्य देश में गए हैं और अगर मैं अमृतसर से वाया वाघा बार्डर होकर लाहौर जाऊं तो कोई ज्यादा फर्क महसूस नहीं होता। चाहे अमृतसर में हूं या लाहौर में दोनों मेरे लिए एक जैसे हैं। पूजा भट्ट ने बताया कि अगर हम मुंबई से पाकिस्तान जाएं तो ऐसा लगता है किसी अन्य देश में गए हैं और अगर मैं अमृतसर से वाया वाघा बार्डर होकर लाहौर जाऊं तो कोई ज्यादा फर्क महसूस नहीं होता।
4 of 8
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने बताया कि मैं जब अमृतसर वाघा बार्डर से होकर जा रही थी तो वहां गेट पर खड़े भारतीय सेना के एक जवान ने मेरे साथ फोटो खिंचवाने की बात कही। मैंने हां कही तो तुरंत पाकिस्तानी सैनिक ने कैमरे से फोटो क्लिक की। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिक के साथ फोटो खिंचाई तो कैमरा भारतीय फौजी ने क्लिक किया। मैं यह कहूंगी कि मैं चाहे अमृतसर में हूं या लाहौर में। दोनों ही मेरे लिए एक जैसे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
पूजा भट्ट
महेश भट्ट ने बताया कि मैं पाकिस्तान के शहर कराची एक शो करने गया था। वहां मुझे खूब सम्मान और प्यार मिला। मुझे तो वहां और यहां की आम जनता में कोई फर्क नहीं दिखता। बॉलीवुड एकदम बदल चुका है। पहले लोग यहां आकर अभिनेता बनकर जाते थे, परन्तु अब स्थिति बिल्कुल उलट है, क्योंकि प्रांतीय कलाकार (रीजनल एक्टर्स) अब ज्यादा उभरकर आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण उनका अपनी सभ्यता, संस्कृति और मिट्टी से जुड़ा होना है।
विज्ञापन
6 of 8
pooja bhatt
पूजा भट्ट ने कहा कि मल्टीपल रिलेशनशिप पर उनका कतई यकीन नहीं है। वास्तव में यह कोई रिलेशनशिप नहीं होती है। एक दूसरे के प्रति वफादारी और एक दूसरे से समाजिक जुड़ाव से ही संबंध बनते हैं। पूजा भट्ट ने कहा कि डैडी उनके काफी नजदीक है। उन्होंने बताया कि डैडी जिस समय बन रही थी उस समय महेश भट्ट ने उनसे कहा कि क्या तुम यह कर पाओगी।
विज्ञापन
7 of 8
pooja bhatt
उन्होंने कहा कि न तो मैं एक्टिंग जानती थी, न ही कोई ट्रेनिंग ली थी और न ही कभी लाइट्स का सामना किया था, अजीब सा अऩुभव था लेकिन पिता महेश भट्ट रोजाना उनको बोलते तुम कर लोगी। फिर जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो कई बार महेश भट्ट से इसके लिए डांट भी खानी पड़ी। घर और सेट का महौल ऐसा हो गया था कि उनका शूट होने के पहले ही लोग कहते चलो आज पूजा बिटिया की शूटिंग है, देखने चलना है।
पूजा भट्ट ने कहा कि अब वह सामाजिक मुद्दों के प्रति काफी सजग हैं। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रहीं रेप की घटनाएं काफी व्यथित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में इसमें सजा का प्रावधान कड़ा करना चाहिए। पूजा भट्ट ने कहा कि कई बुराइयों का कारण नशा है, मसलन कोकीन को खाने वालों का आत्मविश्वास खत्म हो जाता है। उसी तरह एल्कोहल भी है। पूजा भट्ट ने बताया कि वह एक वेब सीरीज पर काम कर रही हैं जिसमें वह 46 वर्ष की एल्कोहलिक महिला का किरदार कर रही हैं। यह जल्द ही सामने होगी।