फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, फिल्मों से क्यों लिया था दो साल का लंबा ब्रेक...

Fri, 07 Sep 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Abhishek-Bachchan
एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्मों से दो साल तक दूर रहने के बाद लौट आए हैं, लेकिन उन्होंने यह ब्रेक क्यों लिया था, इसका खुलासा करते हुए खुद बड़ा कारण बताया।
विज्ञापन

2 of 8
अभिषेक बच्चन
बिग बी अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ फिल्म मनमर्जिया की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दो साल के ब्रेक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ब्रेक जानबूझकर लिया था, हालांकि यह फैसला बहुत मुश्किल था, लेकिन इन दो साल में मैंने टाइम वेस्ट नहीं किया, बल्कि बहुत कुछ सीखा।
विज्ञापन

3 of 8
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने ब्रेक लिया, क्योंकि वे ऐसी फिल्में करना चाहते थे, जिनके सीन उन्हें सोने न दें। मैं सोचता रहूं कि अगला सीन इससे बेहतर कैसे कर सकता हूं। मैंने कई स्क्रिप्ट पढ़ी थीं, लेकिन कोई भी मेरे दिल दिमाग पर असर नहीं डाल पाई। मुझे लगता था कि मैंने अभी तक कोई चैलेंजिंग किरदार नहीं निभाया है, तो क्यों न थोड़ा ब्रेक ले लूं, सोच विचार करने को। 

4 of 8
Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह चंडीगढ़ में पहली बार अपनी फिल्म दिल्ली-6 के प्रमोशन के लिए आए थे। उस समय भी चंडीगढ़ एकदम फ्रेश सा लगता था और अभी भी। यहां पराठे खाने का मजा ही एकदम अलग है। अभिषेक ने बताया कि चंडीगढ़ में आने के बाद उन्होंने किरण खेर से फोन पर बात भी की और उनसे एयरपोर्ट की खूब तारीफ की।

 
विज्ञापन

5 of 8
abhishek bACHCHAN
पगड़ी बांधने में अभी कच्चे हैं अभिषेक
अभिषेक बच्चन अभी पगड़ी बांधने में एकदम परफेक्ट नहीं हुए हैं। लेकिन जब अभिषेक बच्चन ने पगड़ी बांधी तो अमिताभ बच्चन को खूब अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि पगड़ी में अपनी भूमिका को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वह पगड़ी बांध लेते हैं पर कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसलिए वह एक्सपर्ट से ही पगड़ी बंधवाते हैं। हां, परना बांधना उनको आ गया है। उन्होंने कहा कि मनमर्जियां में उन्होंने पगड़ी जरूर बांधी है पर पंजाबी उतनी ज्यादा नहीं है। क्योंकि उनका कैरेक्टर विदेश से अमृतसर आता है और परिवार के लिए वह पगड़ी बांध लेते हैं। अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह मूवी सभी को खूब पसंद आएगी।
विज्ञापन

6 of 8
Abhishek Bachchan
फिल्मों का बड़ा सहारा है वेब
अभिषेक बच्चन ने कहा कि फिल्मों का एक बड़ा सहारा वेब है। नेटफ्लिक्स के आने के बाद कई ऐसी फिल्में भी लोगों तक पहुंच जाती हैं जो थियेटर में रिलीज नहीं हो पाती हैं। इससे रेवेन्यू बढ़ता है और आडियंस की पसंद भी मालूम पड़ती है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से नए स्टार्स का जन्म भी हो रहा है। कई बार ऐसा होता है कि प्रतिभा मंच तक नहीं पहुंच पाती हैं और सोशल मीडिया से उसको सहारा मिलता है।
विज्ञापन

7 of 8
तापसी पन्नू
फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू तो इस सिटी को अपना फेवरेट सिटी मानती हैं। उनके ग्रैंड पैरेंट्स लुधियाना से हैं। ऐसे में अक्सर चंडीगढ़ आना जाना होता रहा। कुछ समय पहले वह इसी सिटी में कई दिन तक मूवी शूट में भी रहीं। वास्तव में इस सिटी से मुझको इसी वजह से काफी ज्यादा लगाव है। चंडीगढ़ में कई बार शादी समारोह होते हैं तो उसमें भी मैं आती रहती हूं।

 
विज्ञापन

8 of 8
tapsi Pannu
तापसी पन्नू बोलीं, मैं इंटरटेनर हूं
तापसी पन्नू ने कहा कि वह एक इंटरटेनर हैं और उनके फैंस उनको कैसे पसंद करते हैं यह बड़ी बात है। वास्तव में तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार खाली होने पर वह अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ लिखती हैं जो कि उनके फैंस को ऊर्जा देता है। तापसी पन्नू ने कहा कि इस फिल्म में उनकी भूमिका एकदम अलग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें