बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान जल्द ही अपने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 12 के साथ छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। इस बार बिग बॉस का 12वां सीजन कई मायनों में खास रहने वाला है। बिग बॉस के शुरू होने से पहले सलमान खान ने अपनी फिल्मों को लेकर बड़ी बात कही है, जिससे जानने के बाद उनके फैंस भी काफी हैरान हैं।
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान का मानना है कि उनकी फिल्में दर्शकों के बीच एक बड़ा और अच्छा संदेश देती हैं। मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने कहा है कि वह संदेश देने वाली फिल्में बनाते नहीं हैं, फिर भी उनकी हर फिल्म एक बड़ा संदेश देती है। सलमान खान के इस बयान की काफी चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन
3 of 4
सलमान खान से जब पूछा क्या कि क्या वह फिल्मों में विलेन की भूमिका कर सकते हैं..?? इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि नहीं वह विलेन की भूमिका नहीं कर सकते हैं। सलमान का मानना है कि अगर वह फिल्मों में विलेन का रोल करेंगे तो उनके फैंस और दर्शक के बीच उनकी विलेन वाली छवि बन जाएगी। वह आगे कहते हैं कि फिल्मों में वह जो काम करते हैं उनका संदेश बड़े स्तर पर दर्शकों के बीच पहुंचता है।
बात करें सलमान खान के अपकमिंग रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 12 की तो इस बार के शो में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी । इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा । बिग बॉस का सीजन 12 इस महीने 16 सितंबर से प्रसारित होगा।