'विक्की डोनर' आयुष्मान खुराना को उनके पिता ने घर से बाहर निकाल दिया था और आज बॉलीवुड के स्टार हैं। देखिए उनकी 10 अनदेखी तस्वीरें और उनके बारे में 10 अनकही बातें।
विज्ञापन
2 of 11
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना एक टेलीविजन एंकर, फ़िल्म अभिनेता और गायक हैं। आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था और उनका परिवार आज भी वहीं पर रहता है। उनके पिता पी खुराना प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं और उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। उनके एक भाई भी हैं, जिनका नाम अपारशक्ति खुराना है।
विज्ञापन
3 of 11
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान ने अपनी पढ़ाई सेंट जॉन हाई स्कूल और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से की थी। इसके बाद मुख्य रूप से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की और इसके बाद स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी से जनसंचार में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।
4 of 11
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना की बॉलीवुड में एंट्री पिता की वजह से हुई। जैसे ही जर्नलिज्म कोर्स के उनके एग्जाम खत्म हुए, पिता ने उनका बैग पैक किया। मुंबई का टिकट हाथ में थमाया और घर से बाहर निकाल दिया। बोले, अगर अभी नहीं जाओगे तो दो साल तक कोई काम नहीं मिल पाएगा। लोग मुंबई भागकर आते हैं, उन्हें मुंबई भगाया गया था।
विज्ञापन
5 of 11
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा खान से शादी की है, जिनसे उनको दो बच्चे हैं। उनके लड़के का नाम विराजवीर है और लड़की का नाम वरूष्का है। आयुष्मान के करियर की शुरूआत एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ से हुई थी, जिसमें वे विजेता रहे थे। उनकी पहली नौकरी रेडियो जॉकी के तौर पर बिग एफएम, दिल्ली में थी।
विज्ञापन
6 of 11
ayushman khurana
रेडियो के बाद वे वीडियो जॉकी बन गए और उन्होंने कई शोज का संचालन किया। इसके बाद उन्होंने शूजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से अपने अभिनय की शुरूआत की। इस फिल्म का विषय खासा चर्चा में रहा और यह फिल्म हिट भी रही। इस फिल्म के लिए आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
7 of 11
आयुष्मान खुराना
4 वर्ष की उम्र में उन्होंने तेजाब फिल्म में माधुरी दीक्षित को देखने के बाद, एक अभिनेता बनने का फैसला लिया। जब उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को बताया कि वह एक अभिनेता बनना चाहते हैं, तो उनका मज़ाक उड़ाया गया। इतना ही नहीं, शुरूआत में आयुष्मान ने कुछ ऑडिशन दिए परंतु उन्हें यह बोल कर निकल दिया गया की उनका उच्चारण पंजाबी है, और उनकी भौहें बहुत मोटी हैं।
8 of 11
आयुष्मान खुराना
अभिनय के अलावा गायन के प्रति उनकी काफी दिलचप्सी है, और वर्ष 2002 में, एक रियलिटी चैनल (वी) पोपस्टार में भाग लिया, और शो (वर्ग के 17) सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बने। वर्ष 2007 में उन्हें यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, क्योंकि उन्होंने टीवी शो मान न मान मैं तेरा मेहमान और मैं तेरा आयुष्मान में मेजबानी की थी।
9 of 11
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान ने टीवी शो कयामत और एक थी राजकुमारी में भी अभिनय किया है। फिल्म विक्की डोनर के गीत पानी दा रंग गाकर उन्होंने गायन में भी डेब्यू किया। साल 2004 में आयुष्मान ने असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट किया था। वह हिन्दी कविताएं लिखना पसंद करते हैं और एक सक्रिय ब्लॉगर भी है।
10 of 11
आयुष्मान खुराना
साल 2015 में, उन्होंने अपनी आत्मकथा Cracking the Code – My Journey To Bollywood को प्रकाशित किया, जो उनके संघर्ष और सफलता को दर्शाती है। बॉलीवुड में आयुष को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर क्रश है। अपने अब तक के सफल कैरियर में आयुष्मान कई बड़े पुरस्कार जीत भी चुके है।
आयुष्मान के फेवरेट एक्टर शाहरुख खान है। आयुष्मान साल 1992 में पहली बार शाहरुख खान से मिले थे, उस वक्त शाहरुख अपने फिल्म 'माया मेमसाब' के लिए कसोल में शूट कर रहे थे। हालांकि तब आयुष्मान को ये नहीं पता था कि ये ही शाहरुख खान हैं, लेकिन तब वो उन्हें चेहरे से जानते थे। शाहरुख को देखकर आयुष ने अपने पापा से कहा था, 'ये तो वो फौजी वाले हैं ना।'