फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पृथ्वीराज' को लेकर अक्षय कुमार को पूर्व डकैत ने दी धमकी, कहा- 'फिल्म के तथ्य गलत हुए तो...'

Fri, 27 Sep 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
कुछ ही दिन पहले यशराज फिल्म्स ने अपनी सबसे बड़ी पीरियड और ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज की घोषणा की थी । फिल्म में अक्षय कुमार ही पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2020 में दिवाली पर रिलीज होगी। घोषणा के कुछ दिन बाद ही अक्षय की इस फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं । इस फिल्म को लेकर अक्षय को धमकियां मिल रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
चम्बल के मशहूर पूर्व डाकू मलखान सिंह ने अक्षय को तथ्यों से छेड़छाड़ ना करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि अगर ऐसा किया गया तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मंगलवार को वृन्दावन में मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे मल्खान सिंह ने पत्रकारों से बात की । 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
यहां उन्होंने कहा, 'पृथ्वीराज चौहान के दरबार के मुख्य लोगों में से एक खेत सिंह को फिल्म में दिखाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो मैं कोर्ट जाऊंगा । अक्षय को फिल्म बनाने से पहले मुझसे मिलना चाहिए और ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में जानना चाहिए।' साथ ही मलखान ने ये भी साफ किया कि वे कभी भी डाकू नहीं थे बल्कि बागी थे जिसे न्याय नहीं मिला। 

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
खबर है कि इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे । इस फिल्म को लेकर अक्षय ने कहा था, 'हिंदुस्तान के इतिहास के सबसे बहादुर और निडर राजा पृथ्वीराज चौहान का किरदार करना मेरे लिए एक बहुत बड़े सम्मान की बात है। जिन मूल्यों और संस्कृति की वजह से भारत की पहचान है, उनका प्रचार प्रसार करने वाले नायकों की गाथाओं को अमर बनाने और उनके बारे में लोगों को बताने की हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
'फिल्म पृथ्वीराज एक कोशिश है, उनकी निर्भयता और उनके हौसले को दुनिया के सामने लाने की। मेरे जन्मदिन पर इस फिल्म का एलान हुआ है और इस वजह से ये मेरे लिए और खास हो चुकी है।’ फिल्म पृथ्वीराज को भारत का पहला ऐतिहासिक धारावाहिक चाणक्य बनाने वाले निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे। उनकी पिछली फिल्म सनी देओल के साथ मोहल्ला अस्सी थी।

शाहरुख खान से करण जौहर तक सरोगेसी से पैरेंट्स बने ये सितारे, दो के हुए जुड़वा बच्चे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें