बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में अनुष्का धमाकेदार क्रिकेट खेलती नजर आएंगी, जिसके लिए अभिनेत्री ने कड़ी ट्रेनिंग ली है। कुछ समय पहले ही अनुष्का शर्मा ने तस्वीर शेयर कर बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अब अभिनेत्री ने फिल्म के पहले शेड्यूल के खत्म होने की जानकारी दी है।