फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस, वीडियो से आप भी नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें

Sat, 03 Sep 2022 09:34 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फैंस भी अभिनेत्री की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह छोटे-छोटे पपी के साथ खेलती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में की शुरुआत में एक आवाज सुनाई देती है कि शॉट तैयार है अनुष्का कहां हैं? इसके अगले ही पल अनुष्का छोटे-छोटे पपी के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं। वीडियो में अभिनेत्री क्यूट का अंदाज फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta
अनुष्का शर्मा की इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्यूटनेस ओवरलोडेड', तो दूसरे ने लिखा, 'सबसे प्यारी'। वहीं एक अन्य ने लिखा, 'दिल छू लेने वाली वीडियो है', तो दूसरे ने कहा, 'हमेशा ऐसी ही मुस्कान अपने चेहरे पर रखना।' इसके अलावा भी फैंस हार्ट इमोजी कमेंट कर अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। वहीं, अब वह 'चकदा एक्सप्रे'स से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसके लिए अनुष्का कड़ी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें