द डिसाइपल
- फोटो : सोशल मीडिया
'द डिसाइपल' कहानी है शरद नेरुलकर नाम के एक व्यक्ति की जो अपने पूरे जीवन को एक भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक बनने के लिए समर्पित कर देता है। यह परंपरा काफी समय से चली आ रही थी जिसमें शरद अपने गुरु और उनके पिता की परंपराओं और अनुशासन का पालन करता रहता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, शरद के जेहन में को थोड़ी हैरानी के साथ सवाल उठने लगते हैं कि वह जिस काम को करने की कोशिश कर रहा है, क्या उसके लिए वह करना संभव भी है या नहीं?