Mika Singh, Chahatt Khanna
- फोटो : social media
चाहत खन्ना ने हाल ही में एक मनोरंजन वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि जैसे उनके फैंस समझ रहे हैं ऐसे कुछ नहीं है। चाहत खन्ना ने कहा, लोगों ने मेरा दिमाग खा लिया है। लोग बार-बार मुझसे कह रहे हैं कि उनको (मीका सिंह) डेट मत करना, हमारा दिल तोड़ दिया। वहीं कुछ ऐसे भी फैंस हैं जो ये बोल रहे हैं मैं उनके साथ अच्छी लग रही हूं। मैं इस बारे अपने दोस्त से बात करते हुए हंसने लगी।