एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से पॉपुलर हुईं टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पिछले कई कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। टीवी की दुनिया में चाहत की जिंदगी जितनी अच्छी लगती हो लेकिन चकाचौंध के पीछे काला अंधेरा भी है। चाहत पिछले दिनों पति फरहान मिर्जा से अलग हो गईं। उनकी दो बेटियां हैं। दो साल की जोहर और 11 महीने की अमायरा है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में फरहान मिर्जा पर उत्पीड़न के कई आरोप लगाए, हालांकि फरहान ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।