अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' की रिलीड डेट को लेकर भले सोमवार को फिर से पक्का भरोसा जताया हो और मंगलवार को रिलीज होने वाले फिल्म के गाने की सूचना के साथ फिल्म की रिलीज 11 अगस्त को होने की ही बात दोहराई हो, लेकिन मुंबई का सेंसर बोर्ड इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। सेंसर बोर्ड के मुंबई क्षेत्रीय अधिकारी ने इस बारे में चल रही सारी कार्रवाई को गोपनीय बताया है और ‘अमर उजाला’ की तरफ से इस बारे में भेजी गई मेल के जवाब में सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1983 का हवाला दिया है।