फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'गोलमाल अगेन' में सेंसर ने किये नॉर्मल कट, दिवाली पर करेंगी धमाका

Sat, 14 Oct 2017 07:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
golmaal again
इस दिवाली सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में धमाल करने वाली हैं। इनमें पहली फिल्म आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' है तो दूसरी रोहित शेट्टी की पहली भूतिया कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' है। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने भी दोनों फिल्मों में नॉर्मल कट कर रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
गोलमाल अगेन
जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (सीबीएफसी) की ओर से दोनों फिल्मों को क्लिन चीट मिलनी बहुत जरुरी थी। सीबीएफसी ने दोनों फिल्मों को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल सीरीज के अबतक तीन भाग बन चुके हैं। ये चौथा भाग है। 
विज्ञापन

3 of 5
golmaal again
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म 'गोलमाल अगेन' में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े सहित प्रकाश राज, नील नितिन मुकेश और संजय मिश्रा दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं।

4 of 5
secret super star
फिल्म दिवाली के पास 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लगेगी। गोलमाल सीरीज की पहली 3 फिल्में सुपरहिट रही हैं। फुल एंटरटेनमेंट से भरी इस फिल्म को दर्शक देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी दिवाली पर ही रिलीज होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
secret superstar
इस फिल्म में फिल्म 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। देखना होगा कि दोनों बड़े स्टार की इन फिल्मों को इनके फैंस कितना पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर कौन कितना पैसा कमाने वाला हैं। दोनों ही फिल्में अपने आप में अहम हैं। एक तरफ फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में एक लड़की की आजादी की कहानी है तो वहीं फिल्म 'गोलमाल अगेन' में रोहित शेट्टी के हवाले से पहली बार भूतिया कॉमेडी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें